Wednesday, September 30, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

बाइक पर बैठाया सुनसान जगह ले गए और लूट लिया मोबाइल लेकिन अभय और रवि ज्यादा देर नहीं बच सके

| June 29, 2026 | 3 months ago | 0 min read

हल्द्वानी। शहर में लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए दो युवकों को हल्द्वानी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों की पहचान अभय सिंह उर्फ उड़ी और रवि रौतेला के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर निवासी प्रदीप सिंह बोरा हल्द्वानी आए हुए थे। इसी दौरान अभय और रवि ने उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और बातचीत करते हुए सुनसान इलाके की ओर ले गए। वहां पहुंचते ही दोनों का असली चेहरा सामने आ गया। आरोप है कि दोनों ने प्रदीप के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर उनका मोबाइल फोन और दो हजार रुपये नकद लूट लिए।

घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई। मामला सामने आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद हल्द्वानी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए जांच शुरू की।

 /></div>




<p class=पुलिस की मेहनत रंग लाई और वारदात के महज 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने लूटा गया मोबाइल फोन, दो हजार रुपये की नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई होंडा सीबीआर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।

गिरफ्तार आरोपी अभय सिंह उर्फ उड़ी राजपुरा क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि रवि रौतेला फूलचौड़ इलाके का निवासी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में चौकी प्रभारी भोटियापड़ाव उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, कांस्टेबल विजय भारद्वाज और कांस्टेबल मुकेश सिंह शामिल रहे।

हल्द्वानी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर साफ हो गया है कि जिले में अपराध करने वालों के लिए बच निकलना अब आसान नहीं है।

Link copied to clipboard!