Wednesday, August 26, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

| August 24, 2026 | 1 day ago | 1 min read

नैनीताल। जिले में चल रही मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर भाजपा नैनीताल के प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी विवेक राय को ज्ञापन सौंपा। भाजपा ने SIR प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की मांग की।

ज्ञापन में भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि जिले के कुछ स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर SIR प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा का आरोप है कि कुछ बूथों पर BLO और भाजपा के BLA-2 को धमकाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण एक महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसमें सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता शामिल हैं। ऐसे में किसी भी व्यक्ति या राजनीतिक कार्यकर्ता द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालना या संबंधित कर्मचारियों को धमकाना उचित नहीं है।

 /></div>




<p class=भाजपा ने प्रशासन से मांग की कि SIR प्रक्रिया के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि आम मतदाताओं को अपना पक्ष रखने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, मोहन पाठक, हरीश पांडे, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश सह-मीडिया संयोजक प्रदीप जेनोटी, पूर्व मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ संयोजक भुवन जोशी, जिला मीडिया सह संयोजक मनीष पाल समेत भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

Link copied to clipboard!