हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में मीडिया संपर्क विभाग को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नैनीताल जिले के पूर्व जिला सह मीडिया प्रभारी विनोद मेहरा को प्रदेश सह संयोजक मीडिया संपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में अहम नियुक्ति
भाजपा नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि विनोद मेहरा को प्रदेश नेतृत्व ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि विनोद मेहरा को मीडिया के क्षेत्र में अच्छा अनुभव है। पिछले वर्षों में विधानसभा, लोकसभा और पंचायत चुनावों के दौरान उन्होंने मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी प्रभावी ढंग से निभाई है, जिसका लाभ पार्टी को मिलता रहा है।
प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार
नई जिम्मेदारी मिलने पर विनोद मेहरा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस जिम्मेदारी को संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के सहयोग से निभाने की बात कही।
भाजपा नेताओं ने दी बधाई
विनोद मेहरा की नियुक्ति पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सांसद अजय भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट, दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट, पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला, जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने उम्मीद जताई कि विनोद मेहरा के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा।
i7 News के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
उत्तराखंड, हल्द्वानी व देश की हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सीधे अपने WhatsApp पर तुरंत प्राप्त करें।