HALDWANI

SSP नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा का सख्त एक्शन:

शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter
SSP नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा का सख्त एक्शन:

बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान जारी

662 दुकानें, किरायेदारों व फड़-फेरी वालों की जांच, 47 का चालान, 17,500 का जुर्माना

नैनीताल जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए SSP प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में 08 मार्च 2025 को मुखानी क्षेत्र में किरायेदारों, मजदूरों, फड़-फेरी वालों और संदिग्ध लोगों की जांच की गई।

सुरक्षा के लिए सख्ती, चार टीमों का गठन

SSP के निर्देश पर SP सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में चार पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिसने जिले के प्रमुख क्षेत्रों में सत्यापन कार्य को अंजाम दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी और अन्य पुलिस बल भी अभियान में सक्रिय रहे।

पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई

🔹 कुल जांच किए गए घर, दुकान, फड़-फेरी वाले – 662

 /></div>




<p class=🔹 पहचान एप से सत्यापन – 93

🔹 मैन्युअल सत्यापन – 399

🔹 बिना सत्यापन 83 पुलिस एक्ट में कोर्ट चालान – 17

🔹 81 पुलिस एक्ट में किराएदार, मकान मालिक व फड़-फेरी चालान – 30

🔹 कुल जुर्माना – ₹17,500

इन क्षेत्रों में हुआ सत्यापन अभियान

✅ कठघरिया-पनियाली क्षेत्र – क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के नेतृत्व में कार्रवाई।

✅ मुखानी चौराहे से ऊंचापुल तक – क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के नेतृत्व में जांच।

✅ गैस गोदाम रोड, आरटीओ रोड, प्रेमपुर लोश्ग्यानी, जयदेवपुर – CO भवाली सुमित पांडेय की टीम ने अभियान चलाया।

✅ नारायण नगर, बिठौरिया नंबर 1, चौफुला चौराहा – CO नैनीताल प्रमोद शाह के नेतृत्व में सत्यापन।

SSP का सख्त संदेश

SSP प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा,”हमारा लक्ष्य जिले में अपराधों को रोकना और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण देना है। पुलिस टीम ऐसे कदम लगातार उठाएगी ताकि किसी भी अवांछनीय तत्व को जगह न मिले।”

i7 News के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें

उत्तराखंड, हल्द्वानी व देश की हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सीधे अपने WhatsApp पर तुरंत प्राप्त करें।

चैनल फॉलो करें
यह ख़बर अच्छी लगी? दोस्तों के साथ शेयर करें! फेसबुक पर i7 News के आधिकारिक पेज (@I7Newsnainital) से जुड़ें
प्रकाशित: 8 March, 2025 7:47 PM
संपादकीय लेखक

Rihan Khan

i7 News डिजिटल न्यूज़ डेस्क रिपोर्टर। उत्तराखंड, कुमाऊं व राष्ट्रीय समाचारों की निष्पक्ष एवं त्वरित रिपोर्टिंग।

सभी लेख देखें (782 समाचार)