Saturday, November 14, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
हल्द्वानी: PSP अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप; स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच●गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर अनशन का 25वां दिन, मोहन कांडपाल ने संभाला मोर्चा●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●हल्द्वानी: PSP अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप; स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच●गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर अनशन का 25वां दिन, मोहन कांडपाल ने संभाला मोर्चा●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश

हल्द्वानी: PSP अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप; स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

| November 14, 2026 | 5 hours ago | 1 min read

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित PSP अस्पताल में उपचार के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मातृ मृत्यु के मामले में स्वास्थ्य विभाग हरकत में

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी संज्ञान ले लिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि PSP अस्पताल में गर्भवती महिला की मृत्यु होने की सूचना मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका गोलापार क्षेत्र की रहने वाली थी। विभाग ने मातृ मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए जांच और विस्तृत ऑडिट की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 /></div>




<p class=अस्पताल को 24 से 48 घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश

सीएमओ ने बताया कि मातृ मृत्यु के प्रत्येक मामले की रिपोर्टिंग और समीक्षा मैटरनल डेथ सर्विलांस एंड रिस्पॉन्स (MDSR) के तहत अनिवार्य है। इसी प्रक्रिया के तहत अस्पताल प्रबंधन को पत्र भेजकर 24 से 48 घंटे के भीतर निर्धारित प्रारूप में विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल से उपचार के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया, महिला की मेडिकल हिस्ट्री और मृत्यु के संभावित कारणों की जानकारी मांगी गई है।

महिला के घर जाकर भी जांच करेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

स्वास्थ्य विभाग की जांच केवल अस्पताल तक सीमित नहीं रहेगी। गोलापार क्षेत्र के मोटाहल्दू स्थित चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (MOIC) की टीम को मृतका के घर जाकर सामुदायिक स्तर पर आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। टीम यह पता लगाएगी कि गर्भावस्था के दौरान महिला को नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, कैल्शियम और फोलिक एसिड जैसी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं मिली थीं या नहीं।

हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की भी होगी जांच

जांच में यह भी देखा जाएगा कि गर्भावस्था के दौरान महिला को हाई रिस्क श्रेणी में चिह्नित किया गया था या नहीं। यदि महिला की गर्भावस्था जोखिमपूर्ण थी, तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्धारित निगरानी और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं या नहीं, इसकी भी समीक्षा होगी।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा मातृ मृत्यु ऑडिट

सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि अस्पताल से मिलने वाली रिपोर्ट और सामुदायिक स्तर पर किए जाने वाले आकलन के आधार पर मामले का विस्तृत विश्लेषण किया जाएगा। पहले उनकी अध्यक्षता में समीक्षा होगी, इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मातृ मृत्यु ऑडिट कराया जाएगा।

सबसे बड़ा सवाल: आखिर गर्भवती महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई?

फिलहाल इस मामले में परिजनों द्वारा लगाए गए लापरवाही के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उपचार के दौरान किसी स्तर पर चिकित्सकीय लापरवाही बरती गई थी या नहीं।

अब सबकी निगाहें स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। सवाल यह भी है कि यदि जांच में लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी?

i7 News इस मामले से जुड़ी हर महत्वपूर्ण अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।

Link copied to clipboard!