Wednesday, June 24, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
PSP हॉस्पिटल में मौत के बाद मचा बवाल, DM के आदेश पर बनी हाई लेवल जांच समिति, जनता से मांगे गए सबूतमहिला के कपड़े चुराने वाला सनकी युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो से खुला राज; हल्द्वानी पुलिस ने बरामद किए सभी कपड़ेटेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर फरार हुआ शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की अवेंजर बाइक बरामदराजपुरा में नशे के खिलाफ आंदोलन तेज, सैकड़ों लोगों ने चलाया हस्ताक्षर अभियानSTF और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 52.46 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तारPSP हॉस्पिटल में मौत के बाद मचा बवाल, DM के आदेश पर बनी हाई लेवल जांच समिति, जनता से मांगे गए सबूतमहिला के कपड़े चुराने वाला सनकी युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो से खुला राज; हल्द्वानी पुलिस ने बरामद किए सभी कपड़ेटेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर फरार हुआ शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की अवेंजर बाइक बरामदराजपुरा में नशे के खिलाफ आंदोलन तेज, सैकड़ों लोगों ने चलाया हस्ताक्षर अभियानSTF और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 52.46 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

राजपुरा में नशे के खिलाफ आंदोलन तेज, सैकड़ों लोगों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

| June 24, 2026 | 3 hours ago | 1 min read

हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार और युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के खिलाफ स्थानीय लोगों का आक्रोश अब आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। राजपुरा धोबी घाट चौराहे पर सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने नशे के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान चलाकर पुलिस प्रशासन से नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

अभियान में क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए अभिशाप है तथा इसके खिलाफ जनजागरूकता और सामाजिक भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की अपील की।

इस दौरान कांग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट और पार्षद प्रतिनिधि हेमंत साहू ने कहा कि क्षेत्र में नशा तस्करों के हौसले बुलंद हैं और इसकी वजह से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई बार विरोध प्रदर्शन किए गए, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

हस्ताक्षर अभियान में राजपुरा पुलिस के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने भी भागीदारी की। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि राजपुरा को नशामुक्त बनाने के लिए जनजागरूकता अभियान लगातार चलाया जाएगा और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ प्रशासन पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाया जाएगा।

अभियान में एडवोकेट गोविंद बिष्ट, पार्षद प्रतिनिधि हेमंत साहू, कांग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट, पार्षद धर्मवीर, त्रिलोक बनौली, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित कुमार, विजेंद्र चौहान, राजो टंडन, शशि आर्य, भविष्य रावत, अमित रावत, सूरज प्रकाश, राजेंद्र सिंह बिष्ट, गुरवचन नागपाल, नवीन चौहान समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

I7 NEWS

Link copied to clipboard!