Political

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में इश्तियाक खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए कुमाऊं संयोजक

शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में इश्तियाक खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए कुमाऊं संयोजक

उधम सिंह नगर। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा, उत्तराखंड में प्रदेश पदाधिकारियों की नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ की ओर से जारी सूची में उधम सिंह नगर निवासी इश्तियाक खान को कुमाऊं संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राकेश गिरी की सहमति के बाद की गई है।

इश्तियाक खान को कुमाऊं संयोजक की जिम्मेदारी मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। नई जिम्मेदारी के तहत उनसे कुमाऊं मंडल में अल्पसंख्यक मोर्चे के संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की उम्मीद जताई जा रही है।

 /></div>




<p class=इश्तियाक खान की नियुक्ति को उधम सिंह नगर के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके अनुभव और सक्रियता से कुमाऊं क्षेत्र में अल्पसंख्यक मोर्चे को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे में मिली इस नई जिम्मेदारी के बाद अब इश्तियाक खान की भूमिका कुमाऊं मंडल की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण रहने वाली है।

i7 News के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें

उत्तराखंड, हल्द्वानी व देश की हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सीधे अपने WhatsApp पर तुरंत प्राप्त करें।

चैनल फॉलो करें
यह ख़बर अच्छी लगी? दोस्तों के साथ शेयर करें! फेसबुक पर i7 News के आधिकारिक पेज (@I7Newsnainital) से जुड़ें
प्रकाशित: 20 August, 2026 2:00 AM
संपादकीय लेखक

Rihan Khan

i7 News डिजिटल न्यूज़ डेस्क रिपोर्टर। उत्तराखंड, कुमाऊं व राष्ट्रीय समाचारों की निष्पक्ष एवं त्वरित रिपोर्टिंग।

सभी लेख देखें (782 समाचार)