Thursday, November 12, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर अनशन का 25वां दिन, मोहन कांडपाल ने संभाला मोर्चा●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर अनशन का 25वां दिन, मोहन कांडपाल ने संभाला मोर्चा●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश

गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर अनशन का 25वां दिन, मोहन कांडपाल ने संभाला मोर्चा

| November 11, 2026 | 23 hours ago | 1 min read

हल्द्वानी। उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाए जाने की मांग को लेकर हल्द्वानी के बुद्ध पार्क, तिकोनिया में चल रहा अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 25वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को लगातार मिल रहे समर्थन के बीच पहाड़ी आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन कांडपाल ने अनशन में बैठकर आंदोलनकारियों का साथ दिया।

43 शहादतों के बाद मिला उत्तराखंड, आज फिर एकजुट होने की जरूरत: मोहन कांडपाल

अनशन पर बैठे मोहन कांडपाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों के साथ हुई बर्बरता असहनीय थी। उत्तराखंड देश का ऐसा राज्य है, जिसे हासिल करने के लिए 43 लोगों ने अपनी शहादत दी और करीब एक दशक तक आंदोलन चला। उन्होंने कहा कि आज राज्य के लोगों को एक बार फिर अपने अधिकारों और पहाड़ के भविष्य के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है।

 /></div>




<p class=25 दिनों से जारी है आंदोलन, विभिन्न क्षेत्रों से मिल रहा समर्थन

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व आईएएस विनोद प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि पिछले 25 दिनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों से लोग हल्द्वानी के बुद्ध पार्क पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों से आंदोलनकारी अनशन में भागीदारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन को मिल रहे व्यापक समर्थन से उम्मीद जगी है कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को मजबूती मिलेगी और संघर्ष अपने लक्ष्य तक पहुंचेगा।

पहाड़ के अस्तित्व और अस्मिता के लिए गैरसैंण जरूरी: कैप्टन महेश तिवारी

आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे उत्तराखंड क्रांति दल के सैनिक प्रकोष्ठ के महामंत्री कैप्टन महेश तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण पहाड़ के अस्तित्व, अस्मिता और संस्कृति की सुरक्षा के लिए हुआ था, लेकिन राज्य गठन के वर्षों बाद भी स्थायी राजधानी का सवाल अधूरा है।

उन्होंने कहा कि पहाड़ के खेत, किसान, गांव और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बचाने के लिए गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाना आवश्यक है। राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के सपनों को अब और अधूरा नहीं रखा जाना चाहिए।

पलायन, रोजगार और पहाड़ के विकास पर एकजुट होने की अपील

आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे लोगों ने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से आंदोलनकारी हल्द्वानी पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने आम जनता से भी अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की। आंदोलनकारियों का कहना था कि पहाड़ की पहचान, पलायन, रोजगार और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास से जुड़े मुद्दों पर सभी वर्गों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान प्रेमा मेर, कविता जीना, नीमा भट्ट, अंजू पाण्डेय, राजेंद्र कांडपाल, आनंद कन्याल, तारा पाण्डेय, मनोज रावत, देवेंद्र सालाकोट, रजत पाटनी, गोपाल दत्त कुमेड़ी, हिमानी पांडे, ज्योतिष्णा पांडे, कार्तिक दास, विनोद घड़ियाल सहित सैकड़ों आंदोलनकारी मौजूद रहे।

आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी घोषित नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Link copied to clipboard!