Friday, August 21, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
हल्द्वानी में मेडिकल स्टोर पर STF और औषधि प्रशासन की छापेमारी, नशीले इंजेक्शन व प्रतिबंधित दवाइयां बरामदसुल्ताननगरी में अखिल भारतीय किसान महासभा का इकाई सम्मेलन मालिकाना हक के लिए बड़े आंदोलन का ऐलानबारिश में बच्चों को राहत देने की पहल, सारथी फाउंडेशन ने बांटे छातेभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में इश्तियाक खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए कुमाऊं संयोजकअंकिता भंडारी हत्याकांड: हाईकोर्ट से तीनों दोषियों को राहत नहीं, सरकार की भूमिका पर फिर उठे सवालहल्द्वानी में मेडिकल स्टोर पर STF और औषधि प्रशासन की छापेमारी, नशीले इंजेक्शन व प्रतिबंधित दवाइयां बरामदसुल्ताननगरी में अखिल भारतीय किसान महासभा का इकाई सम्मेलन मालिकाना हक के लिए बड़े आंदोलन का ऐलानबारिश में बच्चों को राहत देने की पहल, सारथी फाउंडेशन ने बांटे छातेभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में इश्तियाक खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए कुमाऊं संयोजकअंकिता भंडारी हत्याकांड: हाईकोर्ट से तीनों दोषियों को राहत नहीं, सरकार की भूमिका पर फिर उठे सवाल

बारिश में बच्चों को राहत देने की पहल, सारथी फाउंडेशन ने बांटे छाते

| August 21, 2026 | 9 hours ago | 1 min read

हल्द्वानी। बरसात के मौसम को देखते हुए सारथी फाउंडेशन समिति की ओर से स्कूली बच्चों को बारिश से बचाने के उद्देश्य से छाता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार, 21 अगस्त को रा. प्रा. पा. बमोरी मल्ली, नियर दुर्गा सिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में 42 छात्र-छात्राओं को छाते वितरित किए गए।

42 छात्र-छात्राओं को किए गए छाते वितरित

 /></p><div class='code-block code-block-5' style='margin: 8px 0; clear: both;'>
<p><img class=

कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि डॉ. एस.सी. टम्टा की उपस्थिति में और सारथी फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन पंत की अध्यक्षता में किया गया। संस्था की ओर से बच्चों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई, ताकि बारिश के दौरान उन्हें स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े।

 /></div>




<p class=डॉ. एस.सी. टम्टा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की

मुख्य अतिथि डॉ. एस.सी. टम्टा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सारथी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है।

विद्यालय प्रबंधन ने संस्था के प्रयास को सराहा

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या चम्पा पुरोहित और अध्यापिका दीपा जोशी भी मौजूद रहीं। विद्यालय परिवार की ओर से सारथी फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया गया और बच्चों के हित में किए गए इस कार्य की सराहना की गई।

फाउंडेशन के पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष नवीन पंत, सचिव ज्ञानेंद्र जोशी, गिरीश लोहनी, प्रदीप सबरवाल, जाकिर हुसैन, केतन जायसवाल, पूजा पंत, गीता बेलवाल, रंजना जोशी, बीना जोशी और संतोष गौड़ सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए जारी रहेंगी पहल

सारथी फाउंडेशन समिति की ओर से कहा गया कि संस्था सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे भी जारी रखेगी। बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Link copied to clipboard!