Monday, September 28, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●कालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●कालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे

टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर फरार हुआ शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की अवेंजर बाइक बरामद

| June 24, 2026 | 3 months ago | 1 min read

I7 NEWS

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई अवेंजर मोटरसाइकिल (UK04TB6551) भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, मल्लीताल निवासी पुष्कर आर्या ने 11 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि 7 मई को एक युवक उनकी बाइक किराये पर लेकर घूमने गया और बाद में टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर फरार हो गया। मामले में कोतवाली मल्लीताल में एफआईआर संख्या 18/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 /></div>




<p class=एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ नैनीताल अंजना नेगी और प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान विजय सिंह राणा (23 वर्ष), निवासी विजयपुर, द्वाराहाट, अल्मोड़ा के रूप में हुई।

लगातार प्रयासों के बाद 24 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर मल्लीताल पुलिस ने बारापत्थर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी रानीखेत कोतवाली में चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

बरामदगी :

  • चोरी की मोटरसाइकिल Avenger (UK04TB6551)

गिरफ्तार आरोपी :

  • विजय सिंह राणा (23 वर्ष)
  • निवासी : विजयपुर, द्वाराहाट, जनपद अल्मोड़ा

पुलिस टीम :

  • वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र जोशी
  • हेड कांस्टेबल संजीत राणा
  • कांस्टेबल संतोष बिष्ट
  • कांस्टेबल शाहिद अली
  • कांस्टेबल विजेंद्र धामी

Link copied to clipboard!