Monday, September 28, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●कालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●कालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे

एसएसपी नैनीताल का ऑपरेशन प्रहार जारी, अवैध चापड़ के साथ युवक गिरफ्तार

| June 20, 2026 | 3 months ago | 1 min read

रामनगर, 20 जून 2026। जनपद नैनीताल में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रामनगर पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध धारदार चापड़ के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पूरे जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के मार्गदर्शन में रामनगर पुलिस सक्रिय रूप से अभियान चला रही है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मालधन तुमड़िया डाम नंबर-2 क्षेत्र में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध लोहे का धारदार चापड़ बरामद हुआ।

 /></div>




<p class=गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महेन्द्र कुमार पुत्र आनन्द प्रसाद, निवासी चन्द्रनगर नंबर-1, मालधन चौड़, रामनगर, जनपद नैनीताल, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 192/2026 के तहत धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी इस धारदार हथियार को किस उद्देश्य से लेकर घूम रहा था।

बरामदगी

  • 01 अवैध लोहे का धारदार चापड़

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक मनोज अधिकारी
  • कांस्टेबल अशोक कम्बोज
  • कांस्टेबल गोविन्द सिंह

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में अपराधियों, असामाजिक तत्वों तथा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी लगातार सघन चेकिंग और कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

I7 NEWS PORTAL
सटीक खबर, सबसे पहले

Link copied to clipboard!