Tuesday, September 29, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

₹20,000 के इनामी अपराधी सहित दो अभियुक्त अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार।

| June 20, 2026 | 3 months ago | 1 min read

रामनगर पुलिस एवं एसओजी नैनीताल की कार्रवाई, फायरिंग के मामले में वांछित इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर वांछित/इनामी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में श्री सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में गठित कोतवाली रामनगर पुलिस एवं एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी-पतारसी एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए ₹20,000 के इनामी अभियुक्त विशाल पासवान को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

 /></div>




<p class=दिनांक 27.05.2026 को वादी सुभाष द्वारा कोतवाली रामनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्तगणों द्वारा उनके साथ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी तथा जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 164/2026, धारा 115(2), 351(3), 352 एवं 109 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

मुकदमे में नामजद अभियुक्त विशाल पासवान पुत्र उमेश पासवान निवासी टांडा मल्लू, रामनगर की गिरफ्तारी न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उस पर ₹20,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।

गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चोरपानी क्षेत्र स्थित खाली मैदान से इनामी अभियुक्त विशाल पासवान को एक अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान उसके साथ मौजूद अनुज रावत पुत्र मोहन सिंह रावत निवासी ग्राम बसई, पीरूमदारा, रामनगर को भी एक अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया।

दोनों अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचे बरामद होने पर उनके विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत पृथक अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. विशाल पासवान पुत्र उमेश पासवान निवासी टांडा मल्लू, रामनगर (₹20,000 का इनामी अभियुक्त)
2. अनुज रावत पुत्र मोहन सिंह रावत निवासी ग्राम बसई, पीरूमदारा, रामनगर
बरामदगी

  • 02 अदद अवैध तमंचे

पुलिस टीम

1. श्री सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक रामनगर
2. उ0नि0 गणेश जोशी
3. का0 विक्रम कुमार
4. का0 132 विजेन्द्र सिंह
5. का0 297 भूपेन्द्र सिंह
6. का0 904 गगन भण्डारी
7. का0 महबूब आलम
8. का0 भूपेन्द्र ज्येष्ठा(एसओजी)
9. का0भानु प्रताप (एसओजी)

Link copied to clipboard!