Wednesday, June 24, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
PSP हॉस्पिटल में मौत के बाद मचा बवाल, DM के आदेश पर बनी हाई लेवल जांच समिति, जनता से मांगे गए सबूतमहिला के कपड़े चुराने वाला सनकी युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो से खुला राज; हल्द्वानी पुलिस ने बरामद किए सभी कपड़ेटेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर फरार हुआ शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की अवेंजर बाइक बरामदराजपुरा में नशे के खिलाफ आंदोलन तेज, सैकड़ों लोगों ने चलाया हस्ताक्षर अभियानSTF और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 52.46 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तारPSP हॉस्पिटल में मौत के बाद मचा बवाल, DM के आदेश पर बनी हाई लेवल जांच समिति, जनता से मांगे गए सबूतमहिला के कपड़े चुराने वाला सनकी युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो से खुला राज; हल्द्वानी पुलिस ने बरामद किए सभी कपड़ेटेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर फरार हुआ शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की अवेंजर बाइक बरामदराजपुरा में नशे के खिलाफ आंदोलन तेज, सैकड़ों लोगों ने चलाया हस्ताक्षर अभियानSTF और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 52.46 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

महिला के कपड़े चुराने वाला सनकी युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो से खुला राज; हल्द्वानी पुलिस ने बरामद किए सभी कपड़े

| June 24, 2026 | 1 hour ago | 1 min read

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

हल्द्वानी। महेश नगर, नवाबी रोड क्षेत्र में रात के अंधेरे में एक महिला के घर की दीवार फांदकर परिसर में घुसने और बाहर सूख रहे कपड़े चोरी करने वाले आरोपी को हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।

23 जून को पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से आरोपी की पहचान की।

पुलिस ने बुधवार को पंचायतघर रोड स्थित क्रिकेट मैदान के पास से आरोपी निकेत सिंह बिष्ट (34 वर्ष) निवासी समीर विहार फेज-1, कुसुमखेड़ा मुखानी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए महिला के सभी कपड़े भी बरामद कर लिए गए।

मामले की विवेचना चौकी प्रभारी हीरा नगर उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ कर रहे हैं। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल इसरार नबी, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी भी शामिल रहे।

Link copied to clipboard!