Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

नई बस्ती एलोपैथिक अस्पताल को 24 घंटे खोलने की मांग तेज, हस्ताक्षर अभियान को मिला समर्थन

| February 16, 2026 | 8 months ago | 1 min read


हल्द्वानी । I7NEWS

नईबस्ती स्थित एलोपैथिक अस्पताल को 24 घंटे संचालित करने की मांग को लेकर चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को क्षेत्रीय जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। पूर्व पार्षद प्रतिनिधि तौफीक अहमद द्वारा चलाए जा रहे इस जनहित एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर अपनी सहमति दर्ज कराई।


तौफीक अहमद ने बताया कि नईबस्ती और आसपास के क्षेत्रों की बड़ी आबादी को रात के समय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाती हैं, जिससे मरीजों को दूर के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए अस्पताल को 24 घंटे खोलने की मांग उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को पूर्व में तहसील दिवस के दौरान भी प्रशासन के समक्ष रखा जा चुका है।

 /></div>




<figure class=


अभियान से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त करते हुए तौफीक अहमद ने कहा कि जनता के सहयोग से हस्ताक्षर अभियान का दूसरा चरण भी जल्द शुरू किया जाएगा, ताकि जिलाधिकारी नैनीताल, जिला चिकित्साधिकारी और स्वास्थ्य निदेशालय उत्तराखंड तक क्षेत्रवासियों की मांग को मजबूती से पहुंचाया जा सके।


उन्होंने प्रशासन से नईबस्ती एलोपैथिक अस्पताल को शीघ्र 24 घंटे संचालित करने की मांग की है, जिससे स्थानीय लोगों को आपात स्थिति में समय पर उपचार मिल सके।

Link copied to clipboard!