Wednesday, May 20, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
मोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तारमिशन संवाद बना पुलिस परिवारों का सहारा, 6 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ऐपऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हल्द्वानी के मेडिकल व्यापारियों की बैठक, 20 मई को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोधरामनगर के कौशल एकेडमी में शिक्षकों का भव्य सम्मान, टॉपर विद्यार्थियों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप20 मई की प्रस्तावित हड़ताल पर सख्त हुआ ड्रग विभाग, दवा दुकानें बंद करने पर कार्रवाई की चेतावनीमोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तारमिशन संवाद बना पुलिस परिवारों का सहारा, 6 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ऐपऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हल्द्वानी के मेडिकल व्यापारियों की बैठक, 20 मई को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोधरामनगर के कौशल एकेडमी में शिक्षकों का भव्य सम्मान, टॉपर विद्यार्थियों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप20 मई की प्रस्तावित हड़ताल पर सख्त हुआ ड्रग विभाग, दवा दुकानें बंद करने पर कार्रवाई की चेतावनी

नैनीताल में ऑनलाइन चालान व्यवस्था पर सवाल, गलत वाहन पर कटे चालान से वाहन स्वामी परेशान

| February 14, 2026 | 3 months ago | 1 min read

नैनीताल में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग (आरटीओ) की ऑनलाइन चालान प्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। कुमाऊं टैक्सी महासंघ ने आरोप लगाया है कि ऑनलाइन चालान जारी करने में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है, जिसके कारण वाहन स्वामियों को अनावश्यक मानसिक और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मामला वाहन संख्या UK04TB5460 से जुड़ा है, जिसकी चालान कॉपी में फोटो और नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है, लेकिन चालान वाहन संख्या UK04TB5480 के नाम से जारी कर दिया गया। महासंघ का कहना है कि फोटो में नंबर साफ होने के बावजूद गलत वाहन पर चालान दर्ज होना विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।

कुमाऊं टैक्सी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज भट्ट ने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था के नाम पर बिना उचित सत्यापन के चालान जारी किए जा रहे हैं। कई बार वाहन स्वामी बिना जांच किए चालान का भुगतान कर देते हैं,

जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने आशंका जताई कि ऐसी त्रुटियां अन्य वाहन स्वामियों के साथ भी हो सकती हैं।महासंघ ने संबंधित विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, गलत चालान को तत्काल निरस्त करने तथा भविष्य में नंबर प्लेट का अनिवार्य सत्यापन सुनिश्चित करने की मांग की है।

साथ ही ऑनलाइन चालान प्रक्रिया में सुधार के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की भी बात कही गई है।महासंघ ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे किसी भी ऑनलाइन चालान का भुगतान करने से पहले उसकी पूरी जानकारी और फोटो अवश्य जांच लें

तथा त्रुटि मिलने पर तुरंत संबंधित विभाग में आपत्ति दर्ज कराएं।इस घटना के बाद आरटीओ और यातायात पुलिस की डिजिटल चालान प्रणाली की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं और आम वाहन चालकों में भी नाराजगी देखी जा रही है।

Link copied to clipboard!