Sunday, June 14, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
वोटर वेरिफिकेशन फॉर्म को लेकर जरूरी जानकारी, ऐसे भरें फॉर्म और रखें ये दस्तावेज तैयारकैंची धाम महोत्सव 2026 : प्रशासन ने कसी कमर, 24 अधिकारियों की ड्यूटी तय, सुरक्षा से लेकर सफाई तक रहेगी कड़ी निगरानी2027 की तैयारी में जुटी पहाड़ी आर्मी, हल्द्वानी में हुआ विशाल पहाड़ी जन सम्मेलनकैंची धाम स्थापना दिवस पर हाई अलर्टकैंचीधाम महोत्सव को लेकर कुमाऊं टैक्सी महासंघ की अपील, यात्रियों को सुरक्षित सेवा देने का आह्वानवोटर वेरिफिकेशन फॉर्म को लेकर जरूरी जानकारी, ऐसे भरें फॉर्म और रखें ये दस्तावेज तैयारकैंची धाम महोत्सव 2026 : प्रशासन ने कसी कमर, 24 अधिकारियों की ड्यूटी तय, सुरक्षा से लेकर सफाई तक रहेगी कड़ी निगरानी2027 की तैयारी में जुटी पहाड़ी आर्मी, हल्द्वानी में हुआ विशाल पहाड़ी जन सम्मेलनकैंची धाम स्थापना दिवस पर हाई अलर्टकैंचीधाम महोत्सव को लेकर कुमाऊं टैक्सी महासंघ की अपील, यात्रियों को सुरक्षित सेवा देने का आह्वान

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित हो रही स्नातक स्तरीय परीक्षा, SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

| June 14, 2026 | 7 hours ago | 1 min read

हल्द्वानी/नैनीताल। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा रविवार को जनपद नैनीताल में कड़े सुरक्षा इंतजामों और सतर्क निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा रही है। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया।

परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी स्वयं हल्द्वानी स्थित एमबीपीजी कॉलेज समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्रों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी परीक्षार्थियों की DFMD और HHMD के माध्यम से गहन जांच की जा रही है। वहीं मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।

एलआईयू और एसओजी की टीमें भी लगातार सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। परीक्षा केंद्रों के भीतर और आसपास सीसीटीवी कैमरों एवं वीडियो निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है।

जोनल और सेक्टर पुलिस अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी बनी हुई है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Link copied to clipboard!