Tuesday, September 22, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

कैंचीधाम महोत्सव को लेकर कुमाऊं टैक्सी महासंघ की अपील, यात्रियों को सुरक्षित सेवा देने का आह्वान

| June 14, 2026 | 3 months ago | 1 min read

हल्द्वानी। श्री कैंचीधाम महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए कुमाऊं टैक्सी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार भट्ट ने टैक्सी चालकों एवं वाहन स्वामियों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

मनोज कुमार भट्ट ने कहा कि महोत्सव के दौरान सभी चालक श्रद्धालुओं और यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार करें तथा सुरक्षित और सम्मानजनक परिवहन सेवा उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन की तकनीकी जांच, फर्स्ट एड बॉक्स एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए।

उन्होंने केवल निर्धारित किराया लेने, वाहन में स्वच्छता बनाए रखने और डस्टबिन रखने की भी अपील की। साथ ही तेज गति, ओवरलोडिंग, लापरवाही एवं नशे की हालत में वाहन संचालन से बचने की सलाह दी गई है।

 /></div>




<p class=महासंघ की ओर से शटल मार्ग एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित पिकअप-ड्रॉप व्यवस्था का पालन करने पर भी जोर दिया गया। मनोज कुमार भट्ट ने कहा कि सभी चालकों के अनुशासन, सेवा भावना और अच्छे व्यवहार से ही कुमाऊं की पहचान और सम्मान बढ़ेगा।

उन्होंने सभी वाहन चालकों से श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और यादगार यात्रा अनुभव देने में सहयोग करने की अपील करते हुए संदेश दिया — “सुरक्षित चलें, सुरक्षित पहुंचें।”

Link copied to clipboard!