Tuesday, September 22, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

कैंची धाम स्थापना दिवस पर हाई अलर्ट

| June 14, 2026 | 3 months ago | 1 min read

आयुक्त, आईजी और एसएसपी ने संभाला मोर्चा, पार्किंग से लेकर सुरक्षा तक का लिया जायजा

15 जून को बाबा नीम करोली महाराज के विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम स्थापना दिवस को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रेंज निवेदिता कुकरेती और एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और पार्किंग, यातायात, कंट्रोल रूम और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

भवाली सेनेटोरियम, नैनी बैंड, खुटानी और विकास भवन भीमताल समेत कई पार्किंग स्थलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों ने बैरियर ड्यूटी और ट्रैफिक मैनेजमेंट की समीक्षा की। अधिकारियों का फोकस साफ था—श्रद्धालुओं को जाम से राहत मिले और दर्शन व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 /></div>




<figure class=

कैंची धाम मंदिर परिसर में सीसीटीवी निगरानी और कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को भी परखा गया। अधिकारियों ने सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए।

आयुक्त दीपक रावत ने स्पष्ट निर्देश दिए कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैरीकेडिंग, कतार व्यवस्था और पैदल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं।

वहीं आईजी निवेदिता कुकरेती और एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी लगातार रूट डायवर्जन और सुरक्षा प्लान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मेला क्षेत्र में भारी पुलिस बल, एलीट फोर्स और सीसीटीवी कैमरों के जरिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

नैनीताल पुलिस ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Link copied to clipboard!