Saturday, October 24, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

हल्द्वानी: अंडर-18 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन, ‘डाउनटाउन’ और ‘RBC’ बने चैंपियन

| April 13, 2026 | 6 months ago | 1 min read

हल्द्वानी (नैनीताल), 12 अप्रैल 2026। शहर के ओरम द ग्लोबल स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट पर आयोजित अंडर-18 जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को शानदार समापन हुआ। फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

🔹 कई स्कूलों और क्लबों ने दिखाया दम

प्रतियोगिता में जिले के प्रमुख स्कूलों—वेंडी स्कूल, गुरु तेग बहादुर स्कूल, सिंफनी स्कूल, शिवालिक स्कूल, केवी स्कूल, एमबी इंटर कॉलेज, एसकेएम स्कूल, जीएमपीएस स्कूल, रामनगर, सेंट थेरेसा, निर्मला स्कूल, गुरुकुल इंटरनेशनल, इंस्पिरेशन स्कूल, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल और मेजबान ओरम द ग्लोबल स्कूल—ने भाग लिया।

इसके अलावा क्लब स्तर पर हल्द्वानी स्टेडियम, MBPG कॉलेज, लेवल अप रामनगर, RBC रामनगर, टीम नैनीताल, दमुवाढूंगा, टाइटन्स, हल्द्वानी बॉलर्स और D1 हॉपर्स टीम एलएस ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

 /></div>




<h3 class=🔹 सेमीफाइनल मुकाबले रहे रोमांचक

बॉयज वर्ग के पहले सेमीफाइनल में RBC ने D1 हॉपर्स को 21-19 से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में डाउनटाउन ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को 11-10 के बेहद करीबी अंतर से मात दी।

गर्ल्स वर्ग में लेवल अप ने RBC को 8-7 से हराया, जबकि टाइटन्स ने निर्मला स्कूल को 8-4 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।

🏆 खिताब पर ‘डाउनटाउन’ और ‘RBC’ का कब्जा

फाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉयज वर्ग में डाउनटाउन और गर्ल्स वर्ग में RBC टीम ने खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

🔹 रेफरी टीम ने निभाई अहम भूमिका

पूरे टूर्नामेंट का संचालन कषिका परिहार, उदिता पनेरु, रिया बिष्ट, सागर बनवाल, तरुण खतवाल, सुजल आर्य, नितिन और भूमिका वर्मा की अनुभवी रेफरी टीम ने निष्पक्ष तरीके से किया।

🎖️ अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

समापन समारोह में मुख्य अतिथि कपिल अग्रहरी, ललित जोशी और अतुल जायसवाल मौजूद रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

🔹 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन

सचिव सचिन वैश्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन 24वीं उत्तराखंड जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। कोच प्रदीप बिष्ट के अनुसार चयन प्रक्रिया पारदर्शी रखने के लिए आयु और दस्तावेजों की कड़ी जांच की गई है।


Link copied to clipboard!