Tuesday, September 22, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

कैंची धाम मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

| June 14, 2026 | 3 months ago | 1 min read

नैनीताल। कैंची धाम मेला दिवस-2026 के अवसर पर कैंची धाम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारू बनी हुई है। रविवार 14 जून 2026 को अब तक करीब 20 हजार श्रद्धालु बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर चुके हैं।

मेले के दौरान पुलिस और प्रशासन की ओर से लागू किया गया स्टिकर सिस्टम और शटल सेवा व्यवस्था की सफलता की बड़ी वजह बनकर सामने आया है। पूरे क्षेत्र में कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनी और श्रद्धालुओं का आवागमन व्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार शटल सेवा चलाई जा रही है। सभी शटल वाहन तय रूट और निर्धारित व्यवस्था के अनुसार संचालित हो रहे हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा।

 /></div>




<figure class=

यातायात को नियंत्रित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन ने स्टिकर सिस्टम प्रभावी रूप से लागू किया है। केवल निर्धारित स्टिकर लगे वाहनों को ही आवागमन की अनुमति दी जा रही है, जिससे अनावश्यक वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण बना हुआ है।

नैनीताल पुलिस ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक डायवर्जन प्लान का पालन करें और यात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग करें।

पुलिस प्रशासन पूरे मेले क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए हुए है तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Link copied to clipboard!