Monday, June 29, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
यंग बिजनेस मीट में महापौर का युवा व्यापारियों से संवाद, शहर के विकास में भागीदारी का किया आह्वानहल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति की नई कार्यकारिणी गठित, हरिमोहन अरोड़ा बने अध्यक्षबाइक पर बैठाया सुनसान जगह ले गए और लूट लिया मोबाइल लेकिन अभय और रवि ज्यादा देर नहीं बच सकेहल्द्वानी में नंबर प्लेट छिपाकर और ब्लैक फिल्म लगाकर घूमना पड़ा महंगाहल्द्वानी में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित, संगठन विस्तार पर हुआ मंथनयंग बिजनेस मीट में महापौर का युवा व्यापारियों से संवाद, शहर के विकास में भागीदारी का किया आह्वानहल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति की नई कार्यकारिणी गठित, हरिमोहन अरोड़ा बने अध्यक्षबाइक पर बैठाया सुनसान जगह ले गए और लूट लिया मोबाइल लेकिन अभय और रवि ज्यादा देर नहीं बच सकेहल्द्वानी में नंबर प्लेट छिपाकर और ब्लैक फिल्म लगाकर घूमना पड़ा महंगाहल्द्वानी में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

यंग बिजनेस मीट में महापौर का युवा व्यापारियों से संवाद, शहर के विकास में भागीदारी का किया आह्वान

| June 29, 2026 | 3 hours ago | 1 min read

हल्द्वानी। – में आयोजित “यंग बिजनेस मीट विद मेयर” कार्यक्रम में ने शहर के युवा व्यापारियों और नव मतदाताओं से सीधा संवाद करते हुए उनके सुझाव, अनुभव और विचार सुने। इस दौरान शहर के भविष्य और विकास की दिशा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवा उद्यमियों को नगर विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाना और स्वरोजगार तथा आत्मनिर्भरता के माध्यम से नए अवसरों को बढ़ावा देना रहा।

महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने स्वरोजगार और आत्मनिर्भर भारत को प्राथमिकता दी है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर पैदा हुए हैं। उन्होंने व्यापारिक समुदाय से नगर विकास से जुड़े सुझाव साझा करने और नगर नियोजन, बुनियादी सुविधाओं, सड़क एवं यातायात व्यवस्था, स्वच्छता तथा लघु उद्योगों के विकास में सहयोग की अपील की।

उन्होंने कहा कि युवा व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी से न केवल आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शहर के समग्र विकास को भी नई दिशा और गति प्राप्त होगी।

कार्यक्रम के दौरान युवा व्यापारियों और नव मतदाताओं ने भी अपने सुझाव रखे। इनमें गौलापार क्षेत्र को ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर “ग्रेटर हल्द्वानी” के रूप में विकसित करने, रोजगार सृजन के लिए औद्योगिक केंद्र स्थापित करने, व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों की स्थापना, स्थानीय बाजारों के आधुनिकीकरण, डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यापारिक सहायता और युवाओं के लिए वित्तीय एवं परामर्श सेवाओं के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल रहे।

महापौर ने कहा कि कार्यक्रम में प्राप्त सुझावों को आगामी बैठकों में शामिल कर कार्ययोजना तैयार की जाएगी और उन्हें चरणबद्ध तरीके से लागू करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर सहित शहर के युवा व्यापारी और बड़ी संख्या में नव मतदाता उपस्थित रहे।

I7 NEWS | आपकी आवाज, आपकी खबर

Link copied to clipboard!