Tuesday, September 29, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति की नई कार्यकारिणी गठित, हरिमोहन अरोड़ा बने अध्यक्ष

| June 29, 2026 | 3 months ago | 1 min read

“हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति की नई टीम का गठन, हरिमोहन अरोड़ा को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी”

हल्द्वानी। शहर की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। रामपुर रोड स्थित शकुंतलम लॉन में आयोजित आम सभा में सर्वसम्मति से अगले दो वर्षों के लिए नई टीम का चयन किया गया।

बैठक का संचालन निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़ ने किया। संस्था के संरक्षकों एवं वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में हरिमोहन अरोड़ा (मोना) को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही संदीप गांधी को उपाध्यक्ष, मुकेश ढींगरा को महामंत्री, राजीव बग्गा को संयुक्त सचिव तथा अवनीश राजपाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 /></div>




<p class=नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा ने कहा कि समिति पंजाबी समाज के हितों और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने के लिए संगठन लगातार प्रयासरत रहेगा।

वहीं, उपाध्यक्ष संदीप गांधी और महामंत्री मुकेश ढींगरा ने बताया कि समिति हर वर्ष की तरह विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, लोहड़ी, बैसाखी और करवाचौथ जैसे प्रमुख पर्वों को पंजाबी समाज के साथ मिलकर उत्साहपूर्वक मनाती रही है और आगे भी इसी परंपरा को जारी रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि संस्था केवल सांस्कृतिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाती है। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान, निशुल्क स्वास्थ्य एवं मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन समिति द्वारा समय-समय पर किया जाता रहा है।

नई कार्यकारिणी के गठन पर संरक्षक सुभाष मोंगा, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़, जगदीश लाल सडाना, डॉ. एन.के. मेहता, उमंग वासुदेवा, राजीव वाही, संजय बग्गा, डॉ. अतुल राजपाल, डॉ. विनय खुल्लर, अशोक राजपाल, पंकज कपूर, राजू आनंद, ज्ञान स्वरूप ग्रोवर, कनिष्ठ ढींगरा, प्रतीक सडाना, विशु शर्मा, अंकुर मोंगा, महेश आहूजा (हनी), अजय गुम्बर, सुनील सूरी, चंद्रशेखर वर्मा, अतुल वर्मा, अक्षय टंडन, सुरेंद्र गुलाटी, अमित असवानी, शिव कपूर सहित कई गणमान्य लोगों ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं।

Link copied to clipboard!