Wednesday, May 20, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
मोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तारमिशन संवाद बना पुलिस परिवारों का सहारा, 6 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ऐपऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हल्द्वानी के मेडिकल व्यापारियों की बैठक, 20 मई को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोधरामनगर के कौशल एकेडमी में शिक्षकों का भव्य सम्मान, टॉपर विद्यार्थियों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप20 मई की प्रस्तावित हड़ताल पर सख्त हुआ ड्रग विभाग, दवा दुकानें बंद करने पर कार्रवाई की चेतावनीमोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तारमिशन संवाद बना पुलिस परिवारों का सहारा, 6 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ऐपऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हल्द्वानी के मेडिकल व्यापारियों की बैठक, 20 मई को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोधरामनगर के कौशल एकेडमी में शिक्षकों का भव्य सम्मान, टॉपर विद्यार्थियों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप20 मई की प्रस्तावित हड़ताल पर सख्त हुआ ड्रग विभाग, दवा दुकानें बंद करने पर कार्रवाई की चेतावनी

सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट ने किया वृक्षारोपण

| June 2, 2024 | 2 years ago | 1 min read

सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. रेनू शरण ने पौधे वितरण कर संरक्षण,

सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रेनू शरण ने हाल ही में पौधे वितरण कर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चिंतन करते हुए सभी उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित किया।

डॉ. शरण ने अपने वक्तव्य में कहा कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण भारत में पौधारोपण किया जाता है, लेकिन वर्तमान में बढ़ते तापमान और ग्लोबल वार्मिंग के मद्देनजर हमें वृक्षारोपण के साथ-साथ वृक्षों के संरक्षण और संवर्धन पर भी गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

उन्होंने चिंता व्यक्त की कि मनुष्य और सरकार अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्राचीन विशालकाय पौधे काटकर नई इमारतें और सड़कें बना रहे हैं, जिससे भूजल स्तर में निरंतर गिरावट आ रही है।उन्होंने आगे बताया कि विकास के नाम पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और सड़क चौड़ीकरण जैसे निर्माण कार्यों के चलते हजारों पौधों का दोहन हो रहा है।

अगर हमने अभी ठोस कदम नहीं उठाए तो भविष्य में गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा, क्योंकि जितने पौधे काटे जा रहे हैं, उसकी भरपाई नए पौधे लगाकर नहीं हो रही है। यह गंभीर स्थिति है और हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाएं और जागरूकता अभियान चलाया जाए ताकि आने वाले संकट से बचा जा सके।

डॉ. शरण ने यह भी कहा कि वृक्षारोपण का एक कदम प्राणी सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। आने वाली पीढ़ियों को ऑक्सीजन की कमी और विभिन्न संक्रमित बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हमें आम, पीपल, बरगद, पाकल, आंवला, कटहल, नीम, और लीची जैसे वृक्ष लगाने चाहिए, जो फल और छाया प्रदान करने के साथ-साथ जल स्तर और भूधरा का संरक्षण भी करते हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ के पदाधिकारी, ट्रस्ट के सम्मानित सदस्य और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। सभी ने वृक्षारोपण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Link copied to clipboard!