बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.45 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को 20.45 ग्राम अवैध स्मैक और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।


पुलिस के अनुसार 18 जून 2026 को शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान यात्री शेड, हिमालय स्कूल के सामने गौला बाईपास रोड क्षेत्र से नासिर (26 वर्ष) पुत्र हमीद निवासी रहमान मेडिकल वाली गली, नूरी मस्जिद, बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20.45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। साथ ही UK04Q-4123 नंबर की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी सीज किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 100/2026 के तहत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक जगवीर सिंह
- कांस्टेबल दिलशाद अहमद
- कांस्टेबल सुनील कुमार
- कांस्टेबल सुच्चा सिंह
I7 NEWS | नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार जारी, तस्करों पर लगातार कसता शिकंजा।
