Tuesday, September 29, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

हल्द्वानी में नंबर प्लेट छिपाकर और ब्लैक फिल्म लगाकर घूमना पड़ा महंगा

| June 29, 2026 | 3 months ago | 1 min read

नैनीताल पुलिस ने वाहन किया सीज

हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर नैनीताल पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया। वाहन चालक अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट छिपाकर और प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगाकर शहर की सड़कों पर वाहन दौड़ाता हुआ दिखाई दे रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच के बाद प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान टीपी नगर चौकी प्रभारी और उनकी टीम ने संदिग्ध वाहन को पकड़ लिया। जांच के दौरान वाहन में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

 /></div>




<p class=पुलिस जांच में सामने आया कि वाहन चालक ने अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से वाहन की नंबर प्लेट को ढक रखा था। इसके अलावा वाहन के शीशों पर प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। इतना ही नहीं, चालक मौके पर कोई वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी प्रस्तुत नहीं कर सका।

इन सभी उल्लंघनों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत वाहन चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया।

पुलिस के अनुसार वाहन चालक की पहचान पुत्र अनंत मनचंदा निवासी सौरभ होटल के पास, वार्ड नंबर-16, सिविल लाइंस, हल्द्वानी के रूप में हुई है।

नैनीताल पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वाहन की नंबर प्लेट हमेशा स्पष्ट और दिखाई देने वाली होनी चाहिए। नंबर प्लेट को छिपाना या उसके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करना कानूनन अपराध है। इसके साथ ही वाहनों में प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा आवश्यक दस्तावेजों के वाहन न चलाएं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों की अनदेखी करने वालों पर भारी जुर्माने के साथ वाहन सीज करने जैसी कार्रवाई भी की जाएगी।

“सड़क सुरक्षा, सबकी सुरक्षा” — जिम्मेदार नागरिक बनें और यातायात नियमों का पालन करें

Link copied to clipboard!