Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

मोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तार

| May 19, 2026 | 5 months ago | 1 min read

रुद्रपुर: सोशल मीडिया पर तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले युवक को ऊधमसिंहनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज कोली उर्फ “खरगोश” को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहल्ले में मामूली विवाद के दौरान हाथ में तलवार लेकर लोगों को डराता-धमकाता नजर आया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।

 /></div>




<p class=पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और लोगों में भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली संदिग्ध घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके

Link copied to clipboard!