हल्द्वानी में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

I7 News
हल्द्वानी, 27 जून 2026।
आम आदमी पार्टी हल्द्वानी विधानसभा इकाई द्वारा संगठन निर्माण एवं विस्तार को लेकर शनिवार को कालाढूंगी रोड स्थित खंडेलवाल भवन में “कार्यकर्ता संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मिशन 2027 की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उमा सिसोदिया उपस्थित रहीं। उनके साथ प्रदेश सह-प्रभारी श्री भगवंत बिष्ट एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री श्याम बाबू पांडे भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला संगठन महासचिव नैनीताल श्री देवेंद्र कुमार ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मंजू तिवारी एवं श्री अब्दुल कादिर ने संयुक्त रूप से की।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में तेजी से उभर रही है। पार्टी का लक्ष्य आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए प्रदेश में संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती मंजू तिवारी, श्री अब्दुल कादिर, श्रीकांत खंडेलवाल, श्री के.डी. पांडे, श्री धीरज जोशी सहित अन्य वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, युवाओं एवं नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत स्थिति में पहुंचाने पर जोर दिया।
वक्ताओं ने कहा कि मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है और पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ जनहित के मुद्दों पर कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर साकिर हुसैन, मोहम्मद यूनुस, अजय सिंह, मोहम्मद सलीम, तनु थापा, सूरज कुमार, संजय कुमार कश्यप, नीलम देवी, ललित प्रसाद, मोहम्मद रईस सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया गया तथा सभी ने मिलकर आम आदमी पार्टी को प्रदेश में एक मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया।




