HALDWANI

रामनगर के कौशल एकेडमी में शिक्षकों का भव्य सम्मान, टॉपर विद्यार्थियों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप

शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter
रामनगर के कौशल एकेडमी में शिक्षकों का भव्य सम्मान, टॉपर विद्यार्थियों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभागार में रविवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश भर से पहुंचे शिक्षकों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। यह आयोजन रामनगर स्थित द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। आयोजकों ने बताया कि उत्तराखंड में पहली बार इस तरह का अनूठा आयोजन किया गया, जहां शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सभागार में मौजूद शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायक बताया।

संस्थान द्वारा प्रदेश के मेधावी और टॉपर विद्यार्थियों को लाखों रुपये की स्कॉलरशिप भी प्रदान की जा रही है। आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

 /></div>




<p class=कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, विद्यार्थियों के भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर भी चर्चा की गई। बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक कार्यक्रम में मौजूद रहे।

i7 News के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें

उत्तराखंड, हल्द्वानी व देश की हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सीधे अपने WhatsApp पर तुरंत प्राप्त करें।

चैनल फॉलो करें
यह ख़बर अच्छी लगी? दोस्तों के साथ शेयर करें! फेसबुक पर i7 News के आधिकारिक पेज (@I7Newsnainital) से जुड़ें
प्रकाशित: 18 May, 2026 4:03 PM
संपादकीय लेखक

admin

i7 News डिजिटल न्यूज़ डेस्क रिपोर्टर। उत्तराखंड, कुमाऊं व राष्ट्रीय समाचारों की निष्पक्ष एवं त्वरित रिपोर्टिंग।

सभी लेख देखें (257 समाचार)