Tuesday, June 23, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नगर निगम की दुकानों के किराए में 5 गुना बढ़ोतरी का विरोध, व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने मेयर गजराज बिष्ट से की मुलाकातरामनगर SDM गोपाल सिंह चौहान बने मिसाल, योग दिवस पर स्वच्छता अभियान में खुद उठाया कूड़ाबार-बार आश्वासन के बावजूद नहीं शुरू हुआ सड़क मरम्मत कार्य, किसान महासभा ने दी आंदोलन की चेतावनीनैनीताल पुलिस की तत्परता से पर्यटक महिला को मिला खोया हुआ मंगलसूत्र।NEET Re-Exam 2026: 11 केंद्रों पर पुलिस का सुरक्षा चक्र, नकल माफिया पर रहेगी कड़ी नजरनगर निगम की दुकानों के किराए में 5 गुना बढ़ोतरी का विरोध, व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने मेयर गजराज बिष्ट से की मुलाकातरामनगर SDM गोपाल सिंह चौहान बने मिसाल, योग दिवस पर स्वच्छता अभियान में खुद उठाया कूड़ाबार-बार आश्वासन के बावजूद नहीं शुरू हुआ सड़क मरम्मत कार्य, किसान महासभा ने दी आंदोलन की चेतावनीनैनीताल पुलिस की तत्परता से पर्यटक महिला को मिला खोया हुआ मंगलसूत्र।NEET Re-Exam 2026: 11 केंद्रों पर पुलिस का सुरक्षा चक्र, नकल माफिया पर रहेगी कड़ी नजर

नगर निगम की दुकानों के किराए में 5 गुना बढ़ोतरी का विरोध, व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने मेयर गजराज बिष्ट से की मुलाकात

| June 23, 2026 | 7 hours ago | 1 min read

I7 News | हल्द्वानी

हल्द्वानी। नगर निगम की दुकानों के किराए में प्रस्तावित भारी वृद्धि के विरोध में मंगलवार को संयुक्त व्यापारी प्रतिनिधिमंडल का एक शिष्टमंडल मेयर गजराज बिष्ट से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नगर निगम की करीब 1200 दुकानों में वर्षों से व्यापारी अपना कारोबार कर रहे हैं और अब तक हर पांच वर्ष में 12.50 प्रतिशत किराया वृद्धि की व्यवस्था लागू रही है।

व्यापारी नेताओं ने मेयर को बताया कि वर्ष 2026 से अचानक किराए में पांच गुना तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव व्यापारियों के लिए चिंता का विषय है। उनका कहना था कि कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के बाद से बाजारों में मंदी का दौर बना हुआ है और व्यापारी बड़ी मुश्किल से अपने परिवार का पालन-पोषण करते हुए कारोबार चला रहे हैं। ऐसे में इतनी बड़ी किराया वृद्धि व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगी।

संयुक्त व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने मेयर से किराया वृद्धि के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुराने नियमों के अनुरूप ही किराया बढ़ाया जाए। व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम और व्यापारियों के बीच बेहतर तालमेल से ही शहर के विकास और व्यापारिक गतिविधियों को मजबूती मिल सकती है।

इस पर मेयर गजराज बिष्ट ने व्यापारी नेताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर निगम और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विश्वास और जिम्मेदारी के साथ निर्णय लिया जाएगा तथा सभी पक्षों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।

शिष्टमंडल में मुख्य रूप से गोविंद सिंह बगड़वाल, पंकज कपूर, योगेश शर्मा, दलजीत सिंह दल्ली, राजीव जायसवाल (सांसद प्रतिनिधि), वीरेंद्र गुप्ता, मुकेश ढींगरा, देवेश अग्रवाल, प्रेम चौधरी, मनीष वर्मा, संदीप सक्सेना, जसपाल मालदार, डब्बू तिवारी, अनुज देवल, रवींद्र बाली, उमेश कनवाल, सचिन कुमार, वीरेंद्र बिष्ट, रविंद्र वर्मा, रामप्रसाद, कुन्दन बिष्ट, हितेश शर्मा, ज्ञान प्रकाश सहित कई व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

I7 News | हल्द्वानी
“जनता की आवाज, हर खबर पर नजर”

Link copied to clipboard!