Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

रामगढ़ के बड़ैत गांव में जंगल में लगी आग,

| April 8, 2025 | 1 year ago | 1 min read

वन संपदा को भारी नुकसान

भवाली (नैनीताल)।पतझड़ और गर्मी का मौसम शुरू होते ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। मंगलवार को रामगढ़ के बड़ैत गांव के जंगल में अचानक आग लग गई, जिससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।आग की लपटें तेजी से आबादी वाले क्षेत्र की ओर बढ़ने लगीं, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि वे सफल नहीं हो सके।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग, दमकल विभाग और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त प्रयासों से शाम तक आग पर काबू पाया गया।

 /></div>




<p class=

इस आग से जंगल की वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। पेड़-पौधे, जड़ी-बूटियाँ और वन्य जीवों का निवास क्षेत्र प्रभावित हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे रिहायशी इलाका सुरक्षित बच सका।

वन विभाग ने बताया कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाई जा रही है और स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है। विभाग ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं और फील्ड टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।

Link copied to clipboard!