Sunday, July 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नौकुचियाताल को लेकर सोशल मीडिया वीडियो पर विवाद, कार्रवाई की मांग तेजरानीखेत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकर्ता बैठक आयोजित, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोरहल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादलों पर सियासत तेज, विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंताहल्द्वानी में ब्लैक फिल्म और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का बढ़ता ट्रेंड, आखिर किसके दम पर सड़कों पर दौड़ रहे नियम तोड़ने वाले वाहन?मेयर गजराज सिंह बिष्ट के सफल एक वर्ष के कार्यकाल पर QR Suppliers के मालिक ने जताया आभार, नए शोरूम के शुभारंभ पर मिली शुभकामनाएंनौकुचियाताल को लेकर सोशल मीडिया वीडियो पर विवाद, कार्रवाई की मांग तेजरानीखेत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकर्ता बैठक आयोजित, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोरहल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादलों पर सियासत तेज, विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंताहल्द्वानी में ब्लैक फिल्म और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का बढ़ता ट्रेंड, आखिर किसके दम पर सड़कों पर दौड़ रहे नियम तोड़ने वाले वाहन?मेयर गजराज सिंह बिष्ट के सफल एक वर्ष के कार्यकाल पर QR Suppliers के मालिक ने जताया आभार, नए शोरूम के शुभारंभ पर मिली शुभकामनाएं

हल्द्वानी में “ऑपरेशन रोमियो”

| January 12, 2025 | 1 year ago | 0 min read

अभियान के तहत 29 मनचलों पर कार्रवाई

हल्द्वानी। महिलाओं की सुरक्षा और नशे के खिलाफ कार्रवाई के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर हल्द्वानी में “ऑपरेशन रोमियो” अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत देर रात सार्वजनिक स्थानों पर नशे में हुड़दंग मचाने वाले और अनावश्यक रूप से घूमने वाले 29 व्यक्तियों पर चालान और गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति पर फोकस

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शहर के कई सार्वजनिक स्थानों पर मनचले शराब के नशे में हुड़दंग मचाते हैं। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और नशे पर रोक लगाने के लिए इस विशेष अभियान को अंजाम दिया गया। अभियान का नेतृत्व एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र और सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने किया।

पुलिस टीमों ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

इस अभियान में कोतवाली हल्द्वानी के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में मुखानी, काठगोदाम, भोटियापड़ाव और मंगल पड़ाव चौकी की पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया। इन टीमों में पीएसी बल भी शामिल था। पुलिस ने हल्द्वानी शहर के अमृताश्रम, कुसुमखेड़ा तिराहा, भोटिया पड़ाव, ठंडी सड़क, गुरुनानक पुरा पार्क, रेलवे स्टेशन और नरीमन तिराहा जैसे स्थानों पर चेकिंग और छापेमारी की।

गिरफ्तार व्यक्तियों पर कार्रवाई

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद उनके खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने इन व्यक्तियों को भविष्य में ऐसा दोबारा न करने की सख्त हिदायत दी और परामर्श के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का सख्त कदम

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा और नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। “ऑपरेशन रोमियो” जैसे कदमों से अपराधियों पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है।

Link copied to clipboard!