Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

धार्मिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंडलायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

| January 21, 2026 | 9 months ago | 1 min read


हल्द्वानी, 20 जनवरी 2026
कुमाऊं मंडल के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में कुमाऊं मंडल के सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों ने प्रतिभाग किया।


मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि धार्मिक यात्राएं श्रद्धालुओं के लिए सरल, सुखद और पूर्णतः सुरक्षित हों, इसके लिए भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि कैंची धाम, मां गर्जिया देवी मंदिर, जागेश्वर धाम, मां पूर्णागिरी मंदिर, हाट कालिका, बागनाथ सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, ऐसे में भगदड़ जैसी घटनाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

 /></div>




<figure class=


उन्होंने निर्देश दिए कि धार्मिक स्थलों की वहन क्षमता के आधार पर श्रद्धालुओं की संख्या का पूर्वानुमान लगाकर चरणबद्ध तरीके से नियंत्रित प्रवेश व्यवस्था लागू की जाए। भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल, स्वयंसेवक, मजबूत बैरिकेडिंग, पार्किंग प्रबंधन, पैदल मार्गों की सुगमता, दिशा-सूचक बोर्ड और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।


मंडलायुक्त ने रियल-टाइम निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने, हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरे लगाने और एआई आधारित हेड काउंट व घनत्व निगरानी सिस्टम के उपयोग पर भी जोर दिया। साथ ही आपदा प्रबंधन के लिए एसडीआरएफ, अग्निशमन सेवा और पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर आपातकालीन निकासी मार्ग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


उन्होंने कहा कि शॉर्ट टर्म कार्यों को तत्काल पूरा किया जाए और लॉन्ग टर्म व्यवस्थाओं जैसे पार्किंग विस्तार, सड़क चौड़ीकरण, यातायात सुधार, आपदा सुरक्षा उपकरण और इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के प्रस्ताव 15 दिन के भीतर शासन को भेजे जाएं।


बैठक में आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि बड़े पर्वों और मेलों के दौरान आवश्यकता अनुसार क्रेन, जेसीबी और अन्य यांत्रिक संसाधनों की अग्रिम व्यवस्था की जाए। उन्होंने कैंची धाम में अधिक भीड़ के मद्देनज़र हल्द्वानी से शटल सेवा शुरू करने हेतु पार्किंग स्थलों के चयन के निर्देश भी दिए।


वीसी में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार, जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह सहित अन्य जिलाधिकारियों एवं एसपी/एसएसपी ने अपने-अपने जनपदों की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में सभी जिलों के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Link copied to clipboard!