Thursday, August 27, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

हल्द्वानी में मानसून अलर्ट नालों और गोला नदी किनारे रहने वाले 150 परिवारों को प्रशासन का नोटिस

| July 9, 2026 | 2 months ago | 1 min read

हल्द्वानी। आगामी मानसून के दौरान संभावित जलभराव और बाढ़ के खतरे को देखते हुए हल्द्वानी प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। गुरुवार को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, तहसीलदार तथा राजस्व उप निरीक्षक काठगोदाम ने रक्सिया नाला, कलसिया नाला, देवखड़ी नाला और गोला नदी के आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने बाढ़ और जलभराव की दृष्टि से करीब 150 भवनों/स्ट्रक्चर को संवेदनशील मानते हुए संबंधित परिवारों को नोटिस जारी किए। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि मानसून के दौरान नदी और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे जन-धन की हानि की आशंका बनी रहती है। ऐसे में आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन के निर्देशानुसार तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से नदी और नालों के किनारे अनावश्यक रूप से न जाने, बच्चों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना देने की अपील की।

 /></div>




<p class=प्रशासन का कहना है कि संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है और सभी संबंधित विभागों को मानसून के दौरान संभावित आपदा से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Link copied to clipboard!