Wednesday, August 26, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

हल्द्वानी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की स्कूटी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

| July 9, 2026 | 2 months ago | 1 min read

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गई स्कूटी बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मु0अ0 सं0 221/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में वादी अंकुर गुप्ता की शिकायत पर जांच शुरू की गई थी। मामले में चौकी मंगलपड़ाव पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 8 जुलाई 2026 को चेकिंग के दौरान घास मंडी, मंगलपड़ाव क्षेत्र से चोरी की गई स्कूटी संख्या UK04AC0373 बरामद कर ली।

इस दौरान पुलिस ने सौरभ आर्या पुत्र योगेश आर्या, निवासी बागजाला, गोलापार, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 /></div>




<p class=यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में चौकी मंगलपड़ाव पुलिस टीम द्वारा की गई।

बरामदगी:

  • चोरी की गई स्कूटी संख्या UK04AC0373

गिरफ्तारी टीम:

  • उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की (चौकी मंगलपड़ाव)
  • कांस्टेबल संतोष बिष्ट
  • कांस्टेबल भूपाल सिंह
Link copied to clipboard!