Tuesday, September 22, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

वीकेंड और NEET परीक्षा के लिए हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों पर प्रतिबंध

| June 19, 2026 | 3 months ago | 1 min read

I7 NEWS PORTAL

हल्द्वानी, 19 जून। वीकेंड और NEET परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने 20 और 21 जून 2026 को हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था दोनों दिनों में सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी।

पुलिस के अनुसार सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाले भारी मालवाहक वाहनों को जनपद सीमा पर ही रोका जाएगा, जबकि मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ जाने वाले भारी वाहनों को गोलापार, खेड़ा चौकी और लामाचौड़ क्षेत्र में निर्धारित स्थानों पर पार्क कराया जाएगा।

 /></div>




<p class=बरेली रोड, रुद्रपुर, पंतनगर, रामनगर और बाजपुर की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले पर्यटक वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। वहीं नैनीताल और भवाली से मैदानी क्षेत्रों की ओर आने वाले वाहनों को भी शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक विशेष डायवर्जन के तहत रूसी बाईपास और कालाढूंगी मार्ग से भेजा जाएगा।

इसके अलावा आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन जैसे दूध, सब्जी और ईंधन आपूर्ति वाहन भी दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे।

पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक प्लान की जानकारी लेकर ही यात्रा करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।

I7 NEWS
“आपकी आवाज, आपकी खबर”

Link copied to clipboard!