Thursday, July 9, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
हल्द्वानी: वर्षाकाल में दुग्ध उठान व्यवस्था सुधारने की मांग, हरीश पनेरू ने डेयरी विकास निदेशक को सौंपा ज्ञापनहल्द्वानी में मानसून अलर्ट नालों और गोला नदी किनारे रहने वाले 150 परिवारों को प्रशासन का नोटिसहल्द्वानी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की स्कूटी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तारकांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश जोशी बने पश्चिम बंगाल के मुख्य प्रभारीराष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में निजी अस्पतालों की भागीदारी अनिवार्य, डीएम ने जारी की एडवाइजरीहल्द्वानी: वर्षाकाल में दुग्ध उठान व्यवस्था सुधारने की मांग, हरीश पनेरू ने डेयरी विकास निदेशक को सौंपा ज्ञापनहल्द्वानी में मानसून अलर्ट नालों और गोला नदी किनारे रहने वाले 150 परिवारों को प्रशासन का नोटिसहल्द्वानी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की स्कूटी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तारकांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश जोशी बने पश्चिम बंगाल के मुख्य प्रभारीराष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में निजी अस्पतालों की भागीदारी अनिवार्य, डीएम ने जारी की एडवाइजरी

हल्द्वानी: वर्षाकाल में दुग्ध उठान व्यवस्था सुधारने की मांग, हरीश पनेरू ने डेयरी विकास निदेशक को सौंपा ज्ञापन

| July 9, 2026 | 1 hour ago | 0 min read

हल्द्वानी। वर्षाकाल के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में दुग्ध संग्रहण और परिवहन की समस्याओं को लेकर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने उत्तराखंड डेयरी विकास विभाग की निदेशक इला गिरी से मुलाकात कर दुग्ध उत्पादक किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।

पनेरू ने ज्ञापन में बताया कि नैनीताल जनपद के ग्राम दुदुली, विकासखंड धारी सहित कई दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में बड़ी संख्या में किसान दुग्ध उत्पादन पर निर्भर हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान सड़कें बाधित होने और परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने से दूध समय पर डेयरी प्लांट तक नहीं पहुंच पाता, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि कई बार वाहन नहीं पहुंचने के कारण चिलिंग कैन में रखा दूध भी वापस करना पड़ता है या खराब हो जाता है। यह समस्या केवल एक गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले के कई पर्वतीय क्षेत्रों के दुग्ध उत्पादकों को हर वर्ष इसी स्थिति का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन में वर्षाकाल के दौरान नियमित दुग्ध उठान, वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था, दूध खराब होने से प्रभावित किसानों को राहत देने तथा मानसून से पहले स्थायी कार्ययोजना तैयार करने की मांग की गई है।

हरीश पनेरू ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों की आजीविका पशुपालन पर आधारित है, इसलिए उनकी मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए समय पर दुग्ध संग्रहण व्यवस्था आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि डेयरी विकास विभाग किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाएगा।

Link copied to clipboard!