HALDWANI

IPS एसएसपी नैनीताल ने चलाया “ऑपरेशन ब्लैक मार्केट”

शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter
IPS एसएसपी नैनीताल ने चलाया “ऑपरेशन ब्लैक मार्केट”
    

एस०एस०पी० नैनीताल द्वारा जनपद में प्रभावी पुलिसिंग कर कानून व्यवस्था

कल दिनक 17.02.2024 को एस०एस०पी० नैनीताल द्वारा जनपद में प्रभावी पुलिसिंग कर कानून व्यवस्था को सुदृढ करने तथा जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न अभियान चलाये जा रहे हैं। जिसमें चोरी के सामान की खरीद फिरोख्त पर अंकुश लगाये जाने एवं थाना क्षेत्रों में स्थित सभी कबाडियों, मोटर गैराज, मोटर मैकेनिक आदि का सत्यापन करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे “ऑपरेशन ब्लैक मार्केट” के अन्तर्गत श्री प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी एवम् श्री हरबन्स सिंह, एस०पी० क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के पर्यवेक्षण तथा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित 111 कबाडियों, 143 मोटर गैराज, 32 मोटर मैकेनिक की प्रभावी चैकिंग की गयी।

चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा कुल 45 क्षेत्रों में प्रभावी चैकिंग कर अनियमितता पाये जाने पर 123 लोगों के विरूद्ध पुलिस एक्ट के चालान कर कुल 53,950 /– रुपए संयोजन शुल्क लिया गया। सभी कबाडी दुकानदारों, मोटर गैराज, मोटर रिपेयरिंग शॉप संचालकों को उनके कार्मियों का शत प्रतिशत सत्यापन कराने तथा सुरक्षा के मानकों का पालन करने की हिदायत दी गयी

सभी सम्बन्धित को बताया गया कि किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि न होने पाये। यह भी बताया गया कि पुलिस सहायता के लिये पुलिस टोल फ्री नम्बर 112 पर सम्पर्क करें।

 /></div>




<p class=

i7 News के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें

उत्तराखंड, हल्द्वानी व देश की हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सीधे अपने WhatsApp पर तुरंत प्राप्त करें।

चैनल फॉलो करें
यह ख़बर अच्छी लगी? दोस्तों के साथ शेयर करें! फेसबुक पर i7 News के आधिकारिक पेज (@I7Newsnainital) से जुड़ें
प्रकाशित: 18 March, 2024 9:48 AM
संपादकीय लेखक

Rihan Khan

i7 News डिजिटल न्यूज़ डेस्क रिपोर्टर। उत्तराखंड, कुमाऊं व राष्ट्रीय समाचारों की निष्पक्ष एवं त्वरित रिपोर्टिंग।

सभी लेख देखें (782 समाचार)