Tuesday, September 29, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

रामनगर SDM गोपाल सिंह चौहान बने मिसाल, योग दिवस पर स्वच्छता अभियान में खुद उठाया कूड़ा

| June 23, 2026 | 3 months ago | 1 min read

i7 News, रामनगर

रामनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को आयोजित Corbett Clean Trails स्वच्छता अभियान में रामनगर के उपजिलाधिकारी (SDM) श्री गोपाल सिंह चौहान ने स्वयं श्रमदान कर समाज के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने केवल कार्यक्रम का निरीक्षण ही नहीं किया, बल्कि स्वयं कूड़ा उठाकर स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर उत्तराखंड फुटबॉल अकादमी के बच्चों को संबोधित करते हुए SDM चौहान ने स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। उनके प्रेरक शब्दों और कार्यशैली से बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने कहा कि जब एक प्रशासनिक अधिकारी स्वयं मैदान में उतरकर सफाई कर सकता है, तो हर नागरिक को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

 /></div>




<figure class=

Corbett Clean Trails की टीम ने SDM गोपाल सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास “स्वच्छ भारत” अभियान को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। टीम ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी उन्हें प्रशासन का इसी प्रकार मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहेगा।

स्थानीय लोगों का मानना है कि जब अधिकारी स्वयं झाड़ू उठाकर समाज को संदेश देते हैं, तो लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना स्वतः बढ़ती है। SDM गोपाल सिंह चौहान का यह कार्य प्रशासनिक अधिकारियों के लिए भी एक अनुकरणीय उदाहरण बनकर सामने आया है।

Link copied to clipboard!