ACCIDENT

ब्रेकिंग: डंपर से टकराई बुलेट, हल्दूचौड़ के दो युवक गंभीर घायल! 🚨

शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter
ब्रेकिंग: डंपर से टकराई बुलेट, हल्दूचौड़ के दो युवक गंभीर घायल! 🚨

वनभूलपुरा पुलिस की तत्परता से बची जान, परिजनों ने जताया आभार

🔴 घटना स्थल: हल्द्वानी, आँवला गेट चौकी के पास, गोलापुर बायपास रोड

🔴 हादसे का कारण: हाईवे के बीच खड़ा खराब डंपर (UK004CA 7813)

🔴 घायल युवक: राजवर्धन और करण जोशी (19 वर्ष, निवासी हल्दूचौड़)

 /></div>




<p class=शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जब एक बुलेट (UK06BD-3719) तेज रफ्तार में आकर हाईवे पर खड़े डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

🚔 पुलिस की तत्परता:

थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी और वनभूलपुरा पुलिस टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए पीसी 2 के जरिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच सकी।

⚠️ हाईवे पर लापरवाही का खतरनाक नतीजा!

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सवाल उठाए हैं कि खराब वाहनों को सड़क पर लावारिस छोड़ना कब बंद होगा? क्या ऐसी लापरवाही का कोई जवाबदेह नहीं?

परिजनों का दर्द:

घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस की तत्परता के लिए आभार जताया, लेकिन साथ ही ऐसे हादसों को रोकने के लिए सख्त नियम लागू करने की मांग की।

i7 News के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें

उत्तराखंड, हल्द्वानी व देश की हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सीधे अपने WhatsApp पर तुरंत प्राप्त करें।

चैनल फॉलो करें
यह ख़बर अच्छी लगी? दोस्तों के साथ शेयर करें! फेसबुक पर i7 News के आधिकारिक पेज (@I7Newsnainital) से जुड़ें
प्रकाशित: 22 February, 2025 7:35 PM
संपादकीय लेखक

Rihan Khan

i7 News डिजिटल न्यूज़ डेस्क रिपोर्टर। उत्तराखंड, कुमाऊं व राष्ट्रीय समाचारों की निष्पक्ष एवं त्वरित रिपोर्टिंग।

सभी लेख देखें (782 समाचार)