हल्द्वानी रज़ा मस्जिद में आज एक शानदार और अनमोल लम्हा देखा गया, जब सिर्फ 6 दिन में कुरान की पूरी तिलावत में छोटे बच्चे भी नज़र आये

जशन-ए-कुरान” में, बच्चों ने अपने दिल से कुरान की हर आयत को समझा और पढ़ा। बच्चों ने अपनी तवज्जो को कुरान की तरफ केंद्रित रखा और उनका हौसला देखते हुए, मस्जिद के नमाज़ियों ने उन्हें तारीफ की और उनके साथ दुआ की। मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद शहीद रज़ा ने इस मुबारक मौके पर कहा, “बच्चों की ये कुर्बानी और मेहनत हम सबको गर्व और प्रेरणा देती है।”

रज़ा मस्जिद में बच्चों को नमाज़ की तरफ तवज्जो के लिए भी तारीफ और दुआएं मिलती रहीं। रज़ा मस्जिद में क़ुरान की तिलावत के बाद देश में अमन और शांति के लिए भी सामूहिक दुआ की गयी बच्चों की हिम्मत और लगन देखते हुए, रज़ा वेलफेयर सोसाइटी ने उन्हें तोहफा और शावेज़ सिद्दीकी की (अपोलो टायर कंपनी मालिक उत्तर उजाला प्रेस के पास ) मिठाई का वितरण भी किया गया।
