Tuesday, September 29, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

नैनीताल पुलिस की तत्परता से पर्यटक महिला को मिला खोया हुआ मंगलसूत्र।

| June 23, 2026 | 3 months ago | 0 min read

नैनीताल भ्रमण पर आई राजस्थान निवासी डॉ. टीना राव ने नैनीताल पुलिस, विशेष रूप से कोतवाली मल्लीताल पुलिस की सराहना करते हुए अपना आभार व्यक्त किया है।

डॉ. टीना राव, निवासी पाली (राजस्थान), अपने पति श्री राजेश राव के साथ नैनीताल एवं मसूरी भ्रमण पर आई थीं। नैनीताल प्रवास के दौरान वे कैंची धाम के दर्शन करने गईं। दर्शन के उपरांत होटल लौटने पर उन्हें पता चला कि उनका मंगलसूत्र कहीं गुम हो गया है। काफी खोजबीन के बावजूद मंगलसूत्र नहीं मिलने पर उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद कोतवाली मल्लीताल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली मल्लीताल पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल श्री राजेंद्र सिंह रावत एवं कांस्टेबल शाहिद अली ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की तथा आवश्यक पूछताछ एवं खोजबीन प्रारंभ की। पुलिस के निरंतर प्रयासों और समर्पण के परिणामस्वरूप गुम हुआ मंगलसूत्र सकुशल बरामद कर डॉ. टीना राव को सुपुर्द किया गया।

 /></div>




<p class=डॉ. टीना राव ने बताया कि उन्होंने अपने मंगलसूत्र के मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी, लेकिन मल्लीताल पुलिस ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड पुलिस उनके साथ है और हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान से होने के कारण उनके लिए दोबारा इतनी दूर आकर खोजबीन करना संभव नहीं था, ऐसे में पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली ने उनका विश्वास जीत लिया।

डॉ. टीना राव ने उत्तराखंड पुलिस, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल राजेंद्र सिंह रावत एवं कांस्टेबल शाहिद अली का विशेष धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि वे नैनीताल और उत्तराखंड से बेहद सुखद यादें लेकर लौट रही हैं तथा पुलिस की इस सराहनीय कार्यशैली को सदैव याद रखेंगी।

Link copied to clipboard!