Wednesday, May 20, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
मोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तारमिशन संवाद बना पुलिस परिवारों का सहारा, 6 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ऐपऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हल्द्वानी के मेडिकल व्यापारियों की बैठक, 20 मई को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोधरामनगर के कौशल एकेडमी में शिक्षकों का भव्य सम्मान, टॉपर विद्यार्थियों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप20 मई की प्रस्तावित हड़ताल पर सख्त हुआ ड्रग विभाग, दवा दुकानें बंद करने पर कार्रवाई की चेतावनीमोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तारमिशन संवाद बना पुलिस परिवारों का सहारा, 6 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ऐपऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हल्द्वानी के मेडिकल व्यापारियों की बैठक, 20 मई को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोधरामनगर के कौशल एकेडमी में शिक्षकों का भव्य सम्मान, टॉपर विद्यार्थियों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप20 मई की प्रस्तावित हड़ताल पर सख्त हुआ ड्रग विभाग, दवा दुकानें बंद करने पर कार्रवाई की चेतावनी

UP:इंस्पेक्टर और दारोगा जी आपस में भिड़ गए

| March 25, 2024 | 2 years ago | 0 min read

इंस्पेक्टर और दारोगा जी आपस में भिड़ गए

ताजा मामला बदायूं के वजीरगंज का है। यहां एक इंस्पेक्टर और दारोगा जी आपस में भिड़ गए। मामला करीब एक सप्ताह पहले का है। दारोगा एक मामले में एक व्यक्ति को पकड़ कर लाया।बताते हैं कि सांठगांठ को लेकर इंस्पेक्टर ने दारोगा पर दवाब बनाया। दारोगा ने मना कर दिया। इंस्पेक्टर बोले इसे एनडीपीएस में भेज दो। दारोगा ने कह दिया मैं ले आया, अब आप जानो, जिसमें चाहें भेज दो। दारोगा का जवाब देना इंस्पेक्टर को नागवार गुजरा। गुस्से से तमतमाए इंस्पेक्टर आगे बढ़े और दारोगा का गिरेबान पकड़ लिया।

अन्य पुलिस कर्मियों ने आगे बढ़कर मामला संभाला, नहीं तो दारोगा जी हाथापाई के शिकार हो जाते।

इसी दौरान अन्य पुलिस कर्मियों ने आगे बढ़कर मामला संभाला, नहीं तो दारोगा जी हाथापाई के शिकार हो जाते। इस मामले में जहां इंस्पेक्टर ने कागजी कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट एसएसपी को भेजी तो दारोगा ने भी एसएसपी के यहां पेश होकर शिकायत की। एसएसपी ने जांच सीओ बिसौली को सौंप दी। सीओ ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Link copied to clipboard!