Sunday, June 21, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
NEET Re-Exam 2026: 11 केंद्रों पर पुलिस का सुरक्षा चक्र, नकल माफिया पर रहेगी कड़ी नजरदरऊ प्रधान प्रतिनिधि गफ्फार खान को जमानत, समर्थकों में खुशी की लहरनागपुर के छात्र का परीक्षा केंद्र अबू धाबी! शिक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक या छात्रों के भविष्य से खिलवाड़?वीआईपी रूट पर बड़ा हादसा टला, लेकिन प्रशासन की आंखें अब भी बंद?स्मार्ट मीटर, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका.NEET Re-Exam 2026: 11 केंद्रों पर पुलिस का सुरक्षा चक्र, नकल माफिया पर रहेगी कड़ी नजरदरऊ प्रधान प्रतिनिधि गफ्फार खान को जमानत, समर्थकों में खुशी की लहरनागपुर के छात्र का परीक्षा केंद्र अबू धाबी! शिक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक या छात्रों के भविष्य से खिलवाड़?वीआईपी रूट पर बड़ा हादसा टला, लेकिन प्रशासन की आंखें अब भी बंद?स्मार्ट मीटर, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका.

NEET Re-Exam 2026: 11 केंद्रों पर पुलिस का सुरक्षा चक्र, नकल माफिया पर रहेगी कड़ी नजर

| June 20, 2026 | 1 day ago | 1 min read

NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा: नैनीताल पुलिस की अभेद्य सुरक्षा, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

हल्द्वानी। NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। रविवार 21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस बल, CAPF जवानों और खुफिया एजेंसियों को तैनात किया गया है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित इस पुनर्परीक्षा में लगभग 4080 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हल्द्वानी, लालकुआं, बनभूलपुरा और मुखानी क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी।

परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने शनिवार को हल्द्वानी कोतवाली में ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष ब्रीफिंग की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने पूरे परीक्षा क्षेत्र को 5 जोन और 11 सेक्टरों में विभाजित किया है। एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल को परीक्षा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, महिला पुलिस बल, एलआईयू कार्मिक, होमगार्ड तथा CAPF जवान तैनात रहेंगे।

अभ्यर्थियों की सघन जांच के लिए सभी केंद्रों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD), हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) और अन्य सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं। ब्लूटूथ एवं सूक्ष्म ईयर डिवाइस की पहचान के लिए टॉर्च की सहायता से विशेष जांच की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, लैपटॉप, टैबलेट, कैलकुलेटर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिसकर्मियों द्वारा अलग एनक्लोजर में सम्मानजनक और संवेदनशील तरीके से की जाएगी। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर सिस्टम सक्रिय रहेगा तथा सीसीटीवी कैमरों और बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी।

नकल माफिया और सॉल्वर गैंग पर कार्रवाई के लिए एसओजी, साइबर सेल और एलआईयू को विशेष रूप से सक्रिय किया गया है। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू रहेंगे। इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन, लाउडस्पीकर या अन्य गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी। साथ ही पुलिस ने होटलों, गेस्ट हाउसों, होम-स्टे, साइबर कैफे और फोटोकॉपी दुकानों की भी सघन जांच के निर्देश दिए हैं।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस, सीपीयू और डायल-112 की टीमों को भी विशेष रूप से तैनात किया गया है। सभी सेक्टर अधिकारी सुबह 9 बजे से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे।

नैनीताल पुलिस ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा परीक्षा को सफल और निष्पक्ष बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

Link copied to clipboard!