Tuesday, June 23, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नगर निगम की दुकानों के किराए में 5 गुना बढ़ोतरी का विरोध, व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने मेयर गजराज बिष्ट से की मुलाकातरामनगर SDM गोपाल सिंह चौहान बने मिसाल, योग दिवस पर स्वच्छता अभियान में खुद उठाया कूड़ाबार-बार आश्वासन के बावजूद नहीं शुरू हुआ सड़क मरम्मत कार्य, किसान महासभा ने दी आंदोलन की चेतावनीनैनीताल पुलिस की तत्परता से पर्यटक महिला को मिला खोया हुआ मंगलसूत्र।NEET Re-Exam 2026: 11 केंद्रों पर पुलिस का सुरक्षा चक्र, नकल माफिया पर रहेगी कड़ी नजरनगर निगम की दुकानों के किराए में 5 गुना बढ़ोतरी का विरोध, व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने मेयर गजराज बिष्ट से की मुलाकातरामनगर SDM गोपाल सिंह चौहान बने मिसाल, योग दिवस पर स्वच्छता अभियान में खुद उठाया कूड़ाबार-बार आश्वासन के बावजूद नहीं शुरू हुआ सड़क मरम्मत कार्य, किसान महासभा ने दी आंदोलन की चेतावनीनैनीताल पुलिस की तत्परता से पर्यटक महिला को मिला खोया हुआ मंगलसूत्र।NEET Re-Exam 2026: 11 केंद्रों पर पुलिस का सुरक्षा चक्र, नकल माफिया पर रहेगी कड़ी नजर

नैनीताल पुलिस की तत्परता से पर्यटक महिला को मिला खोया हुआ मंगलसूत्र।

| June 23, 2026 | 12 hours ago | 0 min read

नैनीताल भ्रमण पर आई राजस्थान निवासी डॉ. टीना राव ने नैनीताल पुलिस, विशेष रूप से कोतवाली मल्लीताल पुलिस की सराहना करते हुए अपना आभार व्यक्त किया है

डॉ. टीना राव, निवासी पाली (राजस्थान), अपने पति श्री राजेश राव के साथ नैनीताल एवं मसूरी भ्रमण पर आई थीं। नैनीताल प्रवास के दौरान वे कैंची धाम के दर्शन करने गईं। दर्शन के उपरांत होटल लौटने पर उन्हें पता चला कि उनका मंगलसूत्र कहीं गुम हो गया है। काफी खोजबीन के बावजूद मंगलसूत्र नहीं मिलने पर उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद कोतवाली मल्लीताल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली मल्लीताल पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल श्री राजेंद्र सिंह रावत एवं कांस्टेबल शाहिद अली ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की तथा आवश्यक पूछताछ एवं खोजबीन प्रारंभ की। पुलिस के निरंतर प्रयासों और समर्पण के परिणामस्वरूप गुम हुआ मंगलसूत्र सकुशल बरामद कर डॉ. टीना राव को सुपुर्द किया गया।

डॉ. टीना राव ने बताया कि उन्होंने अपने मंगलसूत्र के मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी, लेकिन मल्लीताल पुलिस ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड पुलिस उनके साथ है और हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान से होने के कारण उनके लिए दोबारा इतनी दूर आकर खोजबीन करना संभव नहीं था, ऐसे में पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली ने उनका विश्वास जीत लिया।

डॉ. टीना राव ने उत्तराखंड पुलिस, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल राजेंद्र सिंह रावत एवं कांस्टेबल शाहिद अली का विशेष धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि वे नैनीताल और उत्तराखंड से बेहद सुखद यादें लेकर लौट रही हैं तथा पुलिस की इस सराहनीय कार्यशैली को सदैव याद रखेंगी।

Link copied to clipboard!