Tuesday, September 22, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

UKSSSC परीक्षा में हाई अलर्ट: नकल रोकने को पुलिस की सख्त निगरानी, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की हो रही गहन जांच

| June 14, 2026 | 3 months ago | 1 min read

नैनीताल। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई।

परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल ने अभ्यर्थियों के प्रवेश से पहले सघन चेकिंग अभियान चलाया। नकल और अनुचित साधनों के इस्तेमाल को रोकने के लिए ब्लूटूथ डिवाइस, माइक्रो ईयरफोन, इलेक्ट्रॉनिक चिप, स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन, कैमरा युक्त उपकरण समेत सभी संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की विशेष जांच की गई।

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी गई ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि या परीक्षा की शुचिता भंग करने के प्रयासों को समय रहते रोका जा सके।

 /></div>




<p class=जनपद पुलिस ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए हैं, जिससे अभ्यर्थियों को सुरक्षित और अनुशासित वातावरण मिल सके।

Link copied to clipboard!