Wednesday, August 19, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
अलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोपअलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोप

मिशन ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई

| May 13, 2026 | 3 months ago | 1 min read

02 किलो 14 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, कीमत लगभग 4 लाख रुपये

हल्द्वानी/काठगोदाम। जनपद नैनीताल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने एक अभियुक्त को लगभग 02 किलो 14 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना काठगोदाम पुलिस और एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

 /></p><div class='code-block code-block-5' style='margin: 8px 0; clear: both;'>
<p><img class=

पुलिस के अनुसार 12 मई 2026 को दमुवाढूंगा क्षेत्र स्थित जगन्नाथ कॉलोनी में विजन फ्यूचर कोचिंग के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 02 किलो 14 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

 /></div>




<p class=गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इन्द्रजीत सिंह (47 वर्ष) पुत्र स्व. नारायण दास निवासी हरिपुर कर्नल वार्ड, आवास विकास टेड़ी पुलिया काठगोदाम के रूप में हुई है। अभियुक्त का स्थायी पता ग्राम सिमलिया, तहसील मिलक, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) बताया गया है।

बरामदगी के आधार पर थाना काठगोदाम में एफआईआर संख्या 63/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह गमले बेचने का काम करता है तथा मजदूरी और खेती-बाड़ी से भी जुड़ा हुआ है। उसने यह भी स्वीकार किया कि बरामद चरस उसे एक परिचित व्यक्ति ने बिक्री के लिए दी थी। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश में जुट गई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ वर्ष 2010 में भी थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक, थाना काठगोदाम
  • कांस्टेबल टीका राम
  • कांस्टेबल अशोक रावत (एसओजी)
  • कांस्टेबल भानु प्रताप (एसओजी)

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Link copied to clipboard!