Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट: देवखड़ी नाले का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

| May 5, 2026 | 5 months ago | 1 min read

हल्द्वानी, 05 मई 2026।
मानसून सीजन को देखते हुए हल्द्वानी प्रशासन ने जलभराव और नाले से होने वाले नुकसान की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नगर मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी एवं नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने तपोवन, कृष्ण विहार सहित विभिन्न क्षेत्रों में देवखड़ी नाले का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एडीबी के परियोजना प्रबंधक गुरप्रीत सिंह एवं कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने देवखड़ी नाले के आरक्षित वन क्षेत्र में स्थित हिस्से में जल्द डी-सिल्टिंग कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नाले के कमजोर तटबंधों को मजबूत करने और आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान हाइडल गेट्स से जीएसटी कार्यालय के बीच स्थित संवेदनशील स्थल का भी जायजा लिया गया, जहां पूर्व में नाले के उफान के कारण दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस स्थान पर सायफन निर्माण और निकासी मार्ग को चौड़ा करने के लिए सिंचाई विभाग को इसे ड्रेनेज प्लान में शामिल करने के निर्देश दिए गए।

 /></div>




<p class=इसके अलावा नैनीताल मार्ग और तिकोनिया क्षेत्र में जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मंगल पड़ाव से रोडवेज तक चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें शीघ्र पूरा करने के लिए कहा गया।

प्रशासन ने शनि बाजार नाले के डायवर्जन कार्य को जल्द शुरू करने और रेलवे विभाग से समयबद्ध अनुमति लेने के निर्देश दिए, ताकि बरेली रोड पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। वहीं शनि बाजार रोड पर बिजली के पोल शिफ्टिंग के लिए स्वीकृत धनराशि यूपीसीएल को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

अंत में तीनपानी से मंडी तक चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों ने परियोजना प्रबंधक को कार्य में तेजी लाने, टीमों की संख्या बढ़ाने और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने और नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया।

Link copied to clipboard!