Wednesday, August 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
7 लाख लेकर दुल्हन बदल दी! घूंघट उठा तो दूल्हे के उड़ गए होश, फिर सामने आया शादी का सबसे बड़ा खेलहल्द्वानी में फिर सजेगा कुमाऊं का सबसे बड़ा सांस्कृतिक मंच 23 से 27 अक्टूबर तक होगा कुमाऊं द्वार महोत्सव 2026जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का तुरंत न्याय मॉडल महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये वापसकोसी नदी पर बनेगा 190 मीटर रोपवे, डीएम ने जारी की ₹21.43 लाख की अंतिम किस्त, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्यमुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी बने इंस्पेक्टर, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सजाए कंधों पर सितारे7 लाख लेकर दुल्हन बदल दी! घूंघट उठा तो दूल्हे के उड़ गए होश, फिर सामने आया शादी का सबसे बड़ा खेलहल्द्वानी में फिर सजेगा कुमाऊं का सबसे बड़ा सांस्कृतिक मंच 23 से 27 अक्टूबर तक होगा कुमाऊं द्वार महोत्सव 2026जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का तुरंत न्याय मॉडल महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये वापसकोसी नदी पर बनेगा 190 मीटर रोपवे, डीएम ने जारी की ₹21.43 लाख की अंतिम किस्त, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्यमुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी बने इंस्पेक्टर, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सजाए कंधों पर सितारे

कैंची धाम मेले के चलते भीमताल और बेतालघाट के सभी स्कूलों में 15 जून को अवकाश घोषित

| June 14, 2026 | 2 months ago | 1 min read

नैनीताल, 14 जून 2026।


कैंची धाम मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने विकासखंड भीमताल और बेतालघाट क्षेत्र में संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जून 2026 (सोमवार) को एक दिन का अवकाश घोषित किया है। यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों पर लागू रहेगा।

प्रशासन के अनुसार यह निर्णय विद्यार्थियों और आमजन की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। कैंची धाम मेले के दौरान हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए क्षेत्र में भारी भीड़ और ट्रैफिक दबाव रहने की आशंका है।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक और बेसिक) तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को निर्देश दिए हैं कि अवकाश की सूचना समय रहते सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े अभिभावकों तक पहुंचाई जाए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित क्षेत्रों के अन्य सभी सरकारी कार्यालय पूर्व की तरह खुले रहेंगे और अधिकारी-कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे।

जिलाधिकारी ने आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Link copied to clipboard!