Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

स्वतंत्रता दिवस पर नारी शक्ति और आत्मनिर्भरता का संदेश, सरवती देवी मेमोरियल ट्रस्ट ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| August 16, 2026 | 2 months ago | 0 min read

हल्द्वानी, 15 अगस्त 2026। सरवती देवी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रप्रेम, सामाजिक विकास, नारी सशक्तिकरण, विश्व शांति और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज के सामूहिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट की ओर से ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. रेनू शरण ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को नमन करने का अवसर है। उन्होंने विभाजन विभीषिका के दौरान जान गंवाने वाले महिला और पुरुषों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. रेनू शरण ने उपस्थित महिलाओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश और समाज के भविष्य को मजबूत बनाने का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने नारी शक्ति के उत्थान और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर जोर दिया।

 /></div>




<p class=कार्यक्रम में महिलाओं के सामूहिक विकास, स्वरोजगार और स्टार्टअप के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। ट्रस्ट की ओर से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और समाजहित में कार्य करने के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।

डॉ. रेनू शरण ने कहा कि सशक्त नारी ही सशक्त भारत की आधारशिला है। उन्होंने महिलाओं से एकजुट होकर नारी शक्ति मिशन और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की।

कार्यक्रम में जिला संयोजक दया डसिला, दीपा, तुलसी, हेमा, अदिति, चंद्रा, जानकी, अनीता, प्रतिभा, डॉ. संगीता, कला, उमा, संतोषी, कमला, ममता सहित ट्रस्ट की अन्य सम्मानित सदस्य मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रप्रेम के साथ महिलाओं की भागीदारी, आत्मनिर्भरता और सामाजिक विकास का संदेश दिया गया। ट्रस्ट की ओर से स्वतंत्रता दिवस को समाज में सकारात्मक बदलाव और महिला सशक्तिकरण के संकल्प के रूप में मनाया गया।

Link copied to clipboard!