Monday, August 17, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
हल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोपस्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम ने मनाया राष्ट्रप्रेम का पर्व, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहणस्वतंत्रता दिवस पर नारी शक्ति और आत्मनिर्भरता का संदेश, सरवती देवी मेमोरियल ट्रस्ट ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवसखनस्यूं में तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप, कार्रवाई की मांगसरस मार्केट में Choice Wealthy का कार्यालय बंद मिला, ग्राहकों के लिए संपर्क व्यवस्था पर जानकारी का इंतजारहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोपस्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम ने मनाया राष्ट्रप्रेम का पर्व, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहणस्वतंत्रता दिवस पर नारी शक्ति और आत्मनिर्भरता का संदेश, सरवती देवी मेमोरियल ट्रस्ट ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवसखनस्यूं में तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप, कार्रवाई की मांगसरस मार्केट में Choice Wealthy का कार्यालय बंद मिला, ग्राहकों के लिए संपर्क व्यवस्था पर जानकारी का इंतजार

स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम ने मनाया राष्ट्रप्रेम का पर्व, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण

| August 16, 2026 | 6 hours ago | 1 min read

हल्द्वानी-काठगोदाम, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की ओर से शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 /></p><div class='code-block code-block-5' style='margin: 8px 0; clear: both;'>
<p><img class=

कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 6:30 बजे डीके पार्क, पटेल चौक से प्रभात फेरी के साथ हुई। प्रभात फेरी शहीद चौक बाजार क्षेत्र, वार्ड संख्या 16 में पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

 /></div>




<p class=

इसके बाद सुबह 9 बजे नगर निगम प्रांगण में महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने ध्वजारोहण किया। वहीं एमबीपीजी कॉलेज, नैनीताल रोड में भी ध्वजारोहण, मार्चपास्ट की सलामी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संबोधन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर आयुक्त परितोष वर्मा समेत नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, शहर के सम्मानित नागरिक और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। इस दौरान महापौर द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि नगर निगम परिवार शहर की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और हल्द्वानी-काठगोदाम को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त विकसित शहर बनाना नगर निगम का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने में शहर की जनता और विद्यालयों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। महापौर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए सभी नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Link copied to clipboard!